BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 06:55 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

भाजपा ने सोनिया गांधी पर नफरत की भाषा बोलने का लगाया आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 अक्टूबर 2021, 11:56 AM IST
भाजपा ने सोनिया गांधी पर नफरत की भाषा बोलने का लगाया आरोप
Read Time:2 Minute, 45 Second

भाजपा ने सोनिया गांधी पर नफरत की भाषा बोलने का लगाया आरोप

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर राजनीतिक निशाना साधते हुए नफरत की भाषा बोलने का आरोप लगाया है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए संघ विचारक और भाजपा नेता राकेश सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि सोनिया गांधी का सत्ता बोध जरूर मजबूत है पर उनका भारत बोध निश्चित तौर पर कमजोर है।

दरअसल, मंगलवार को सोनिया गांधी ने पार्टी महासचिवों, राज्यों के प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में भाजपा और संघ पर तीखा हमला बोलते हुए अपने पार्टी नेताओं को भाजपा और आरएसएस के झूठ का पदार्फाश करने की नसीहत दी थी। सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं का आह्वान करते हुए कहा था कि हमें भाजपा-आरएसएस की विद्वेषपूर्ण विचारधारा का मुकाबला करना है और पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके झूठ का पदार्फाश करना है।

सोनिया गांधी के इसी भाषण का जवाब देते हुए संघ विचारक और राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि सोनिया गांधी का सत्ता बोध जरूर मजबूत है पर उनका भारत बोध निश्चित तौर पर कमजोर है। वह जिस एजेंडे को लेकर बढ़ती रही हैं उसे संघ ने रोकने का काम किया है। इसमें धर्म परिवर्तन भी एक है। सिन्हा ने कहा कि सोनिया गांधी की संघ के प्रति तिलमिलाहट इसी का प्रतीक है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए राकेश सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर नफरत की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि संघ जिस राष्ट्रीयता को लेकर लोगों को जागरूक करता है वह कांग्रेस को सत्ता से दूर करता है। अच्छा होता सोनिया गांधी एक राष्ट्रीय नेता के रूप में संघ से संवाद करती लेकिन इसकी बजाय वह नफरत की भाषा बोल रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *