BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 09 मई 2025 07:36 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ऑपरेशन सिंदूर : राष्ट्रीय संकट की घड़ी में संपूर्ण देश सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़ा : आरएसएस
  2. रक्षा अभियानों की लाइव कवरेज पर रोक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
  3. रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों के साथ की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ व मौजूदा स्थिति की समीक्षा
  4. पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर लगाई लोन की गुहार, इस्लामाबाद ने कहा अकाउंट “हैक” हुआ
  5. राहुल गांधी ने अमेरिकी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नए पोप चुने जाने पर दी बधाई
  6. भारत-पाक तनाव के बीच, पंजाब में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, परीक्षाएं रद्द
  7. भारत ने दिया पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब, एफ-16 और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराए- सूत्र
  8. राजस्थान के सीएम ने की हाई लेवल मीटिंग, ‘सभी राजकीय कर्मियों की छुट्टियां रद्द’ करने का निर्देश
  9. अमेरिकी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप चुने गए
  10. आईपीएल 2025 : ब्लैकआउट के कारण धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली मैच रद्द
  11. हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए, मुंहतोड़ जवाब मिलेगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  12. कंधार प्लेन हाईजैक से पठानकोट हमले तक में शामिल था ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मारा गया आतंकवादी रऊफ अजहर
  13. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
  14. ब्लैकआउट और सायरन के बीच भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हवाई हमले को किया नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी
  15. सर्वदलीय बैठक : भारतीय एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी- सूत्र

92 वर्षीय गांधीवादी सुब्बाराव का निधन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 अक्टूबर 2021, 10:10 AM IST
92 वर्षीय गांधीवादी सुब्बाराव का निधन
Read Time:1 Minute, 46 Second

92 वर्षीय गांधीवादी सुब्बाराव का निधन

जयपुर, 28 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| गांधीवादी विचारक पद्मश्री डॉ. एस.एन. सुब्बाराव का बुधवार को जयपुर में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एसएसएस अस्पताल में उनका हालचाल जानने गए थे। गांधीवादी विचारों की स्थापना के लिए जाने जाने वाले सुब्बाराव ने गांधी सेवा संघ की स्थापना कर हजारों लोगों को रोजगार दिया। वह राष्ट्रीय सेवा योजना के संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा परियोजना की भी स्थापना की। मुख्यमंत्री गहलोत डॉ. सुब्बाराव को अपना आदर्श मानते थे और उनसे लगातार मार्गदर्शन लेते थे।

1929 में बेंगलोर में जन्मे डॉ. सुब्बाराव 13 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गए थे। गहलोत पांच दिनों में तीन बार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए अस्पताल गए।

गहलोत ने दिग्गज विचारक के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, “मैं वयोवृद्ध गांधीवादी, भाईजी डॉ. एस.एन. सुब्बाराव जी के निधन से व्यक्तिगत रूप से आहत हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *