BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 29 मई 2025 05:51 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंत के शतक पर भारी पड़े जितेश शर्मा के धुआंधार 85, आरसीबी छह विकेट से जीता
  2. पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा को बताया ‘बेहद प्रेरणादायक’
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए सीजेआई बी.आर. गवई के स्वागत में रात्रिभोज का किया आयोजन
  4. कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का अध्यक्ष किया नियुक्त, पार्टी सांसद ने कही ये बात
  5. कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
  6. हिसार : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  7. ‘मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की, सब मिले हुए हैं’, लालू परिवार पर भड़कीं ऐश्वर्या
  8. जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने लालू यादव के तेजप्रताप के खिलाफ लिए गए एक्शन को बताया सिर्फ ‘आई वॉश’
  9. दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता
  10. ‘मैंने वही किया, जिसके लिए देश ने मुझे प्रधान सेवक बनाया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी
  11. ‘अच्छे दिन’ की बात अब एक ‘डरावने सपने’ की तरह साबित हुई, खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला
  12. गुजरात : ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सौभाग्य की बात’, बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के माता-पिता
  13. पीएम मोदी ने दिखाई वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी
  14. पीएम मोदी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : रेखा गुप्ता
  15. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जिला प्रमुखों के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

नीतीश ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 अक्टूबर 2021, 10:21 AM IST
नीतीश ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
Read Time:3 Minute, 47 Second

नीतीश ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

पटना, 28 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री स्टीमर से गांधी घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा घाटों का दौरा किया और उसके बाद दानापुर के नासरीगंज तक भी गंगा घाट पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी की टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों को अघ्र्य देने में कोई परेशानी नहीं हो, इसकी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों के आवागमन की व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट घाट और महेन्द्रू घाट से टापूनुमा संरचना तक पीपापुल का निर्माण कराया जा रहा है। बांस घाट से भी टापूनुमा संरचना तक पीपा पुल के निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण किया जाए जिससे अघ्र्य देने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बैरिकेडिंग के भी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

गंगा घाटों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पटना की गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व को मनाते हैं। छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर हमलोगों ने आज विभिन्न घाटों का जायजा लिया है। छठ घाटों की तैयारियों के संबंध में लोगों से विचार-विमर्श कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार अधिक वर्षापात होने से गंगा नदी में पानी का प्रवाह काफी ज्यादा है। ऐसे में छठ घाटों पर सुरक्षा इंतजाम जरुरी हैं, जिससे लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी और इंजीनियर गंगा के किनारे के घाटों का जायजा लेकर छठ महापर्व को लेकर स्थल का चयन करके काम शुरू कर देंगे, जिससे छठ व्रतियों को कोई दिक्कत नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 3 नवंबर को एक बार फिर से छठ घाटों का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण भी साथ रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *