BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 01:57 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

10 महीने से बंद टिकरी बॉर्डर की खुलेंगी सड़कें, दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स, कंक्रीट दीवार हटाने में जुटी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 अक्टूबर 2021, 1:00 PM IST
10 महीने से बंद टिकरी बॉर्डर की खुलेंगी सड़कें, दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स, कंक्रीट दीवार हटाने में जुटी
Read Time:2 Minute, 0 Second

10 महीने से बंद टिकरी बॉर्डर की खुलेंगी सड़कें, दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स, कंक्रीट दीवार हटाने में जुटी

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| कृषि कानून के खिलाफ बीते 11 महीनों से किसान आंदोलन के बीच टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के चलते बंद सड़क खुलने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस टिकरी बॉर्डर पर लगी कंक्रीट की दीवार और नुकीली कीलों को हटाने में जुट गई है। हालांकि यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे का उद्देश्य बंद हुई सड़कों पर आवागमन शुरू करना है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि, फिलहाल अभी कोई ट्रैफिक मूवमेंट नहीं हो रहा है, बॉर्डर अभी बंद ही है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस शाम से ही जेसीबी की मदद से कंक्रीट की दीवारों, सीमेंट के बैरिकेड्स को हटाने में जुटी हुई है।

यदि दिल्ली पुलिस इन बैरिकेड्स को हटा देती है तो दिल्ली-रोहतक मार्ग खुलने से रोजमर्रा के आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। वहीं अगले 2 से 3 दिन में उम्मीद है कि पुलिस इनको हटा लेगी और इन रास्तों पर गाड़ियां फिर दौड़ने लगेंगी।

हालांकि हाल ही में हरियाणा सरकार के अधिकारी टिकरी बॉर्डर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया था, अधिकारियों ने यह भी देखा था कि जो सड़कें बंद हैं।

————————————-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *