BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 07:16 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का अविभाज्य हिस्सा : संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 अक्टूबर 2021, 4:09 PM IST
थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का अविभाज्य हिस्सा : संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि
Read Time:2 Minute, 59 Second

थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का अविभाज्य हिस्सा : संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि

बीजिंग, 31 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| स्थानीय समय के अनुसार 29 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र में थाईवान की सार्थक भागीदारी के लिए तथाकथित समर्थन पर अमेरिकी सरकार द्वारा किए गए गलत बयानों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांगच्युन ने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल एक चीन है। चीनी लोक गणराज्य की सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है, और थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अविभाज्य हिस्सा है। अमेरिका सहित दुनिया के 180 देशों ने एक-चीन सिद्धांत का पालन करने के आधार पर चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के नं.2758 प्रस्ताव ने संयुक्त राष्ट्र में राजनीतिक, कानूनी और प्रक्रियात्मक रूप से चीन के प्रतिनिधित्व के मुद्दे को पूरी तरह से हल कर दिया है।

चांगच्युन ने कहा कि चीन का एक हिस्साहोने के रूप में, थाईवान संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के योग्य नहीं है। संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, विशेष एजेंसियों और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय को थाईवान से जुड़े किसी भी मामले को संभालने में एक-चीन सिद्धांत और संयुक्त राष्ट्र महासभा के नं.2758 प्रस्ताव के प्रावधानों का पालन करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में चीनी स्थाई प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ने हाल ही में थाईवान मामले पर गलत टिप्पणियां की हैं। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। 50 साल पहले, संयुक्त राष्ट्र में दो चीन और एक चीन, एक थाईवान बनाने के अपने प्रयास में अमेरिका विफल रहा। आज, 50 साल बाद, अगर ऐसे देश हैं जो इतिहास को उलटना चाहते हैं और थाईवान के मुद्दे पर आग से खेलना चाहते हैं, तो उन्हें और भी बड़ी विफलता का सामना करना पड़ेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *