BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:13 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  2. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  3. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  4. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  5. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  6. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  7. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  8. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  9. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  10. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  12. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  13. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  14. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  15. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा

विकासशील देशों में किसानों के लिए जलवायु एक बड़ी चुनौती : पीएम मोदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 नवंबर 2021, 9:25 AM IST
विकासशील देशों में किसानों के लिए जलवायु एक बड़ी चुनौती : पीएम मोदी
Read Time:3 Minute, 47 Second

विकासशील देशों में किसानों के लिए जलवायु एक बड़ी चुनौती : पीएम मोदी

ग्लासगो (ब्रिटेन), 3 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सीओपी26 में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अनुकूलन (एडाप्टेशन) को उतना महत्व नहीं मिला है, जितना शमन (मिटिगेशन) को मिला है। उन्होंने अनुकूलन को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें अनुकूलन को अपनी विकास नीतियों और योजनाओं का मुख्य भाग बनाना है।

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा ग्लासगो में सीओपी26 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘एक्शन एंड सॉलिडेरिटी – द क्रिटिकल डिकेड’ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, “वैश्विक जलवायु बहस में अनुकूलन को उतना महत्व नहीं मिला है, जितना कि शमन को मिला है। यह उन विकासशील देशों के साथ अन्याय है, जो जलवायु परिवर्तन से अधिक प्रभावित हैं।”

अपने भाषण के दौरान, मोदी ने बताया कि कैसे भारत सहित अधिकांश विकासशील देशों में किसानों के लिए जलवायु एक बड़ी चुनौती है, जहां फसल पैटर्न बदल रहा है और बेमौसम बारिश और बाढ़ या लगातार तूफान से फसलें नष्ट हो रही हैं।

यह कहते हुए कि पेयजल स्रोतों से लेकर किफायती आवास तक, इन सभी को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लचीला बनाने की जरूरत है, प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें अनुकूलन को अपनी विकास नीतियों और परियोजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना होगा।”

उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे भारत सरकार की परियोजनाओं जैसे ‘नल से जल’- सभी के लिए नल का पानी, ‘स्वच्छ भारत’-स्वच्छ भारत मिशन और ‘उज्‍जवला’- भारत में सभी के लिए स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन – से हमारे जरूरतमंद नागरिकों को एडाप्टेशन बेनेफिट्स तो मिले ही हैं, उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ भी सुधरी है। दूसरा, कई ट्रेडिशनल कम्युनिटीज में प्रकृति के साथ सामंजस्य में रहने का ज्ञान है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमारी एडाप्टेशन नीतियों में इन पारंपरिक प्रैक्टिस को उचित महžव मिलना चाहिए। ज्ञान का ये प्रवाह, नई पीढ़ी तक भी जाए, इसके लिए स्कूल के पाठ्यक्रम में भी इसे जोड़ा जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “लोकल कंडीशन के अनुरूप जीवनशैली का संरक्षण भी एडाप्टेशन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हो सकता है। तीसरा, एडाप्टेशन के तरीके चाहे लोकल हों, मगर पिछड़े देशों को इनके लिए वैश्विक समर्थन मिलना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने सभी देशों को आपदा रोधी अवसंरचना (सीडीआरआई) के लिए गठबंधन की भारत की पहल में शामिल होने के लिए कहा, जो स्थानीय अनुकूलन के लिए वैश्विक समर्थन की अवधारणा का प्रतीक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *