BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 31 मई 2025 10:17 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

वैश्विक महामारी से उबरने में अग्रणी रहा है भारत : केंद्रीय मंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 नवंबर 2021, 12:14 PM IST
वैश्विक महामारी से उबरने में अग्रणी रहा है भारत : केंद्रीय मंत्री
Read Time:3 Minute, 42 Second

वैश्विक महामारी से उबरने में अग्रणी रहा है भारत : केंद्रीय मंत्री

कोच्चि, 14 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| भारत एक ‘अत्यधिक’ कुशल और प्रशिक्षित कार्यबल के साथ महामारी प्रभावित दुनिया में वैश्विक सुधार का नेतृत्व करने के मामले में अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बहुत बेहतर स्थिति में है। केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को यह बात कही। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपने गृहराज्य के पहले दौरे पर पहुंचे चंद्रशेखर ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) में प्रमुख व्यापारिक घरानों, अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित लोगों के साथ एक संवाद सत्र को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा, “कई अन्य देशों के विपरीत, महामारी के प्रति भारत की आर्थिक प्रतिक्रिया का उद्देश्य टीके विकसित करने में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को महामारी प्रेरित आर्थिक संकट से प्रभावी ढंग से बचाना रहा है। इसके लिए सरकार ने लक्षित नकदी और भोजन वितरित करने, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को विकसित करने और आबादी का टीकाकरण करने पर ध्यान केंद्रित किया। यह दृष्टिकोण कई विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों के विचारों से भिन्न था, जो नकदी वितरण के पक्षधर थे, लेकिन अब तक के हमारे अनुभव से पता चलता है कि नीति ने जमीनी स्तर पर अच्छा काम किया है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत की मध्यम और दीर्घकालिक विकास संभावनाओं में सुधार के लिए सरकार द्वारा उत्पादन की दक्षता में सुधार के उद्देश्य से कई संरचनात्मक सुधार किए गए हैं, इसके साथ ही महामारी से निपटने के लिए तत्काल आवश्यकताओं के साथ समझौता नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष राजकोषीय खर्च को जीडीपी के निचले स्तर पर रखते हुए भारत ने अलग तरह से काम किया है।

उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी ‘आत्मनिर्भर भारत’ प्रोजेक्ट न केवल टीकों और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने पर भी जोर देता है।

बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए चंद्रशेखर ने ‘पीएम गति शक्ति’ योजना की सराहना की, जो डिजिटल सक्षम ‘सुपर गवर्नेस’ की सुविधा के लिए एक परस्पर प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *