BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 02:36 AM
  • 35.87°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

सिर्फ मीडिया ही खतरे में नहीं, भारत में लोकतंत्र भी खतरे में : येचुरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 नवंबर 2021, 1:37 PM IST
सिर्फ मीडिया ही खतरे में नहीं, भारत में लोकतंत्र भी खतरे में : येचुरी
Read Time:2 Minute, 54 Second

सिर्फ मीडिया ही खतरे में नहीं, भारत में लोकतंत्र भी खतरे में : येचुरी

नई दिल्ली, 17 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सिर्फ मीडिया ही खतरे में नहीं, बल्कि भारत में लोकतंत्र भी खतरे में है। वरिष्ठ माकपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य सीताराम येचुरी ने कहा, “सिर्फ मीडिया ही खतरे में नहीं है, विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 180 में से 142वें स्थान पर है। यहां लोकतंत्र ही नहीं, और भी बहुत कुछ के खतरे में है।”

राष्ट्रीय प्रेस दिवस भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की स्थापना की वर्षगांठ पर हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र पर हमला करते हुए वीडियो ट्वीट कर कहा, “जब सच बोलने की सजा होती है, तो यह साफ है कि झूठ सत्ता में है।”

राहुल गांधी ने जो वीडियो साझा किया है, जिसमें त्रिपुरा समेत कई स्थानों पर पत्रकारों की गिरफ्तारी और उन पर हमलों और उससे जुड़ी खबरों का जिक्र किया गया है।

गौरतलब है कि त्रिपुरा में हिंसा की हालिया घटनाओं को कवर करने वाली दो पत्रकारों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा शासित सरकारों पर आरोप लगाया था कि ये पत्रकारिता की ‘हत्या’ करने में व्यस्त हैं। बाद में त्रिपुरा में इन दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

वहीं गिरफ्तार की गई दोनों पत्रकार समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा को त्रिपुरा की एक अदालत से जमानत दिए जाने के बाद त्रिपुरा के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने सोमवार को दावा किया कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की कथित घटनाओं को कवर करने ये दोनों दिल्ली से त्रिपुरा पहुंचीं। दोनों पत्रकार ‘सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने’ की कोशिश कर रही थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *