BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 06:29 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

हिरासत में मरे सफाई कर्मचारी के परिवार से मिलीं प्रियंका

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 नवंबर 2021, 11:10 AM IST
हिरासत में मरे सफाई कर्मचारी के परिवार से मिलीं प्रियंका
Read Time:3 Minute, 36 Second

हिरासत में मरे सफाई कर्मचारी के परिवार से मिलीं प्रियंका

लखनऊ, 19 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने लखनऊ आवास पर आगरा में पुलिस कस्टडी में मरे सफाई कर्मचारी अरूण बाल्मीकि की पत्नी, मां और भाई से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उनकी पूर्व घोषणा के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में परिजनों को तीस लाख रुपये की संवेदना राशि का चेक प्रदान किया। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को आगरा में पुलिस की हिरासत में अरूण बाल्मीकि की मृत्यु हो गयी थी। परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया था और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगरा जाकर परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उनको न्याय दिलाने की लड़ाई में पूरा साथ देने का वादा किया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से तीस लाख रुपये की सहायता राशि देने का वादा किया था।

अरूण बाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने कहा कि अरूण बाल्मीकि के परिवार को न्याय देने के लिए यूपी की योगी सरकार ने कुछ भी नहीं किया, लेकिन मैं न्याय की आवाज को दबने नहीं दूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितो को सरक्षण देने के बजाय उन पर ही आक्रमण करती है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अरूण बाल्मीकि के परिजनों को 30 लाख रुपए का चेक सौंपते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाये। लल्लू ने कहा कि अरुण के घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने थाने में ले जाकर अरुण के साथ मार पीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। इसके बाद पुलिस ने अरुण के परिजनों को बुलाया और कहा कि अरुण वाल्मीकि एकाएक गिर गये हैं और उन्हें अस्पताल ले जाना है।अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।

लल्लू ने कहा कि अफसोस की बात है कि है कि सरकार ने जांच कार्यवाही की बात की लेकिन आज तक पुलिस के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। न ही उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही हुई। न ही कोई जांच अब तक आगे बढ़ पायी है। परिवार के लोगों को प्रताड़ित किया गया, डराया, धमकाया गया। परिवार के लोग लगातार न्याय की मांग करते रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *