BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:43 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

ममता बनर्जी दिसंबर में मुंबई जा सकती हैं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 नवंबर 2021, 10:37 AM IST
ममता बनर्जी दिसंबर में मुंबई जा सकती हैं
Read Time:2 Minute, 32 Second

ममता बनर्जी दिसंबर में मुंबई जा सकती हैं

कोलकाता, 21 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निवेश आकर्षित करने के प्रयास में दिसंबर के पहले सप्ताह में तीन दिनों के लिए मुंबई जा सकती हैं। मुख्यमंत्री इस महीने की 21 से 24 तारीख के बीच दिल्ली के अपने दौरे के बाद मुंबई जाएंगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि ममता बनर्जी के मुंबई दौरे का मुख्य उद्देश्य अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होने वाले ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ (बीजीबीएस) से पहले निवेशकों को लुभाना है।

निवेशकों का शिखर सम्मेलन एक साल के अंतराल के बाद होगा। 2020 में महामारी के कारण कोई शिखर सम्मेलन नहीं हुआ था।

मुख्यमंत्री ममता तीसरी बार सत्ता में आने के बाद औद्योगीकरण और रोजगार पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

उद्योग के अनुकूल स्थिति बनाने के उद्देश्य से ममता बनर्जी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति भी बनाई गई है। राज्य के लोग बंगाल में औद्योगीकरण की ओर देख रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री मुंबई जा सकती हैं और उद्योगपतियों से बातचीत कर सकती हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री निवेश आकर्षित करने के लिए देश के किसी अन्य राज्य का दौरा कर रही हैं।

वह उद्योगपति मुकेश अंबानी से भी मिलीं, लेकिन इससे बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिला। देश में बदलते सामाजिक-राजनीतिक हालात और पिछले एक साल से तृणमूल कांग्रेस के बढ़ते महत्व को देखते हुए बंगाल में निवेश की संभावनाएं ज्यादा हैं।

ममता मुंबई के अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान राकांपा नेता शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिल सकती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *