BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 01:08 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  2. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  3. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  4. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  5. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  6. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  7. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  8. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  9. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  10. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  11. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  12. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  13. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  14. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  15. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त

आईपीएल 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ बोले, सिर्फ 4 खिलाड़ियों को रिटेन करना मुश्किल था

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 दिसंबर 2021, 11:13 AM IST
आईपीएल 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ बोले, सिर्फ 4 खिलाड़ियों को रिटेन करना मुश्किल था
Read Time:1 Minute, 56 Second

आईपीएल 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ बोले, सिर्फ 4 खिलाड़ियों को रिटेन करना मुश्किल था

नई दिल्ली, 01 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| जेएसडब्ल्यू और जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अगले साल की मेगा नीलामी से पहले बरकरार रखे गए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे को रिटेन करने का फैसला किया है। नियमों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने अगले साल होने वाली नीलामी के लिए अपनी बाकी टीम को रिलीज कर दिया है।

ताजा घटनाक्रम पर अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, “फ्रेंचाइजी में हम सभी के लिए केवल चार खिलाड़ियों को बनाए रखना एक आसान काम नहीं था। पिछले तीन वर्षो में हमने एक संतुलित टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसने हमें कुछ बेहतरीन परिणाम दिए। दिल्ली कैपिटल्स इस टीम को हमेशा अपना सब कुछ देने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का आभार व्यक्त करना चाहती है। हम उनमें से प्रत्येक को शुभकामनाएं देते हैं।”

दिल्ली कैपिटल्स ने 2018 की मेगा नीलामी के बाद एक भारतीय कोर टीम के रूप में गतिशील दस्ते का गठन किया, तब से टीम लगातार तीन सीजन में प्लेऑफ में पहुंची है। वह 2020 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *