BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 08:51 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  2. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  3. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  4. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  5. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  6. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  7. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  8. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
  9. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  10. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  11. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  12. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  14. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  15. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह

इस साल जम्मू-कश्मीर में 165 आतंकवादी मारे गए, 14 पकड़े गए : सरकार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 दिसंबर 2021, 1:27 PM IST
इस साल जम्मू-कश्मीर में 165 आतंकवादी मारे गए, 14 पकड़े गए : सरकार
Read Time:2 Minute, 11 Second

इस साल जम्मू-कश्मीर में 165 आतंकवादी मारे गए, 14 पकड़े गए : सरकार

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| जम्मू एवं कश्मीर में इस साल कुल 165 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि 14 को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। संसद को बुधवार को यह जानकारी दी गई। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि 2018 के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में घुसपैठ और आतंकवादी हमलों की घटनाओं में काफी कमी आई है।

इस साल 31 अक्टूबर तक घुसपैठ की कुल 28 घटनाएं हुईं, जबकि 2020 में 51, 2019 में 141 और 2018 में 143 की तुलना में अब तक घुसपैठ की कुल 28 घटनाएं हुईं।

इसी तरह, इस साल 21 नवंबर तक 200 आतंकी घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि 2020 में 244, 2019 में 255 और 2018 में 417 घटनाएं हुई थीं।

राय ने बताया कि अक्टूबर में 37, सितंबर में 14, अगस्त में 36, जुलाई में 26, जून में 22, अप्रैल में 12, मार्च में 11, फरवरी में सात और जनवरी में आठ आतंकी हमले की घटनाएं हुई थीं। दिसंबर 2020 में कुल 28 आतंकी हमले हुए, नवंबर में 15 और अक्टूबर में 22।

मंत्री ने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान (अक्टूबर 2020 से अक्टूबर 2021 तक सुरक्षा बल के जवान कुल 32 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 19 जवान शहीद हुए।

सदन को यह भी बताया गया कि अक्टूबर 2021 में कश्मीर में रहने वाले करीब 115 कश्मीरी पंडित परिवार जम्मू चले गए। ये परिवार सरकारी कर्मचारियों के हैं, जिनमें से कई सर्दियों में शैक्षणिक संस्थानों में शीतकालीन अवकाश के करण जम्मू चले गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *