BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 29 मई 2025 09:38 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंत के शतक पर भारी पड़े जितेश शर्मा के धुआंधार 85, आरसीबी छह विकेट से जीता
  2. पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा को बताया ‘बेहद प्रेरणादायक’
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए सीजेआई बी.आर. गवई के स्वागत में रात्रिभोज का किया आयोजन
  4. कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का अध्यक्ष किया नियुक्त, पार्टी सांसद ने कही ये बात
  5. कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
  6. हिसार : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  7. ‘मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की, सब मिले हुए हैं’, लालू परिवार पर भड़कीं ऐश्वर्या
  8. जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने लालू यादव के तेजप्रताप के खिलाफ लिए गए एक्शन को बताया सिर्फ ‘आई वॉश’
  9. दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता
  10. ‘मैंने वही किया, जिसके लिए देश ने मुझे प्रधान सेवक बनाया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी
  11. ‘अच्छे दिन’ की बात अब एक ‘डरावने सपने’ की तरह साबित हुई, खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला
  12. गुजरात : ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सौभाग्य की बात’, बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के माता-पिता
  13. पीएम मोदी ने दिखाई वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी
  14. पीएम मोदी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : रेखा गुप्ता
  15. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जिला प्रमुखों के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

बलूचिस्तान को 1947 में जबरन पाक का हिस्सा बनाया गया : पाकिस्तानी कार्यकर्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 दिसंबर 2021, 10:49 AM IST
बलूचिस्तान को 1947 में जबरन पाक का हिस्सा बनाया गया : पाकिस्तानी कार्यकर्ता
Read Time:3 Minute, 30 Second

बलूचिस्तान को 1947 में जबरन पाक का हिस्सा बनाया गया : पाकिस्तानी कार्यकर्ता

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘सरकारी संस्थानों के खिलाफ’ बयान देने के आरोप में ग्वादर में पुलिस ने 77 वर्षीय अवामी वर्कर्स पार्टी (एडब्ल्यूपी) के कार्यकर्ता यूसुफ मस्तीखान को गिरफ्तार किया है, जो कि एक कैंसर रोगी हैं।

फ्राइडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूसुफ मस्तीखान को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मस्तीखान के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एडब्ल्यूपी कार्यकर्ता को राष्ट्र, सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देते सुना है।

शिकायत में मस्तीखान के हवाले से कहा गया है कि 1947 में बलूचिस्तान को जबरन पाकिस्तान का हिस्सा बनाया गया था और राष्ट्र प्रांत के लोगों को ‘गुलाम’ मानता है।

प्राथमिकी के अनुसार, मस्तीखान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान 1953 से प्रांत से गैस की चोरी कर रहा है।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने भी एडब्ल्यूपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की निंदा की है। एचआरसीपी ने कहा, “उन्होंने इस मांग के अलावा और कुछ नहीं किया है कि राज्य ग्वादर के निवासियों को नागरिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकार दे, जिसके वे हकदार हैं।”

अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी राजनेता की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की।

एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, “वास्तव में उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं, क्योंकि वह वृद्ध हैं और एक एडवांस स्टेज के कैंसर रोगी हैं।”

रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य यूजर ने लिखा कि नेता की गिरफ्तारी को लेकर पूरे बलूचिस्तान में गुस्सा है और नागरिक समाज और प्रगतिशील राजनीतिक आंदोलनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्वादर में एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, प्रदर्शनकारियों ने पीने के पानी तक पहुंच सहित बुनियादी अधिकारों की मांग की है। इसके अलावा भी लोगों की कई मांगे हैं, जिनमें जीवानी से कराची तक तटीय राजमार्ग पर अनावश्यक जांच चौकियों को हटान, सीमा व्यापार पर प्रतिबंध तत्काल हटाना और अन्य चीजों के अलावा ईरान से खाद्य पदार्थों का परिवहन शामिल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *