BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 02:31 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

काबुल में सगाई में शामिल होकर लौट रहे लड़के को तालिबान ने मार गिराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 दिसंबर 2021, 10:12 AM IST
काबुल में सगाई में शामिल होकर लौट रहे लड़के को तालिबान ने मार गिराया
Read Time:2 Minute, 20 Second

काबुल में सगाई में शामिल होकर लौट रहे लड़के को तालिबान ने मार गिराया

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| तालिबान लड़ाकों ने काबुल में एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। 20 साल के लड़के फैसल को तालिबान के एक लड़ाके ने गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि फैसल और उसके चाचा जब सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, उन्हें चेक पोस्ट पर रुकने का निर्देश दिया गया और वे रुके, लेकिन अगले ही पल गोली मार दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, फैसल के चाचा ने कहा, “हम अपने रिश्तेदार के सगाई समारोह से लौट रहे थे और कुवा-ए-मरकज में तालिबान की एक चेक पोस्ट में रुकने के लिए कहा गया। हम रुक गए और तालिबान द्वारा तलाशी ली गई। फिर उन्होंने हमें जाने की अनुमति दे दी। जब हम जाने लगे तो चार अन्य तालिबान लड़ाकों ने फैसल को गोली मार दी।”

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्तई ने घटना की पुष्टि की और कहा कि दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

खोस्तई ने कहा, “लोगों को एक चेक पोस्ट पर रुकने के लिए कहा गया और मुजाहिदीन ने फैसल पर गोली चलानी शुरू कर दी, जो घायल हो गया और फिर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

लोग अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात से अपने लड़ाकों को उचित रूप से प्रशिक्षित करने और उन्हें उचित वर्दी देने के लिए कह रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को पहचाना और टाला जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *