BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 07:08 PM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

मप्र में भाजपा संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 दिसंबर 2021, 10:42 AM IST
मप्र में भाजपा संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर
Read Time:4 Minute, 27 Second

मप्र में भाजपा संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर

भोपाल, 13 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन जमीनी मजबूती की कवायद में जुटा हुआ है, इसी के तहत राज्य के 1068 मंडल की कार्यसमिति की बैठकें कर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पार्टी ने संगठन की मजबूती के साथ विस्तार पर खास योजना बनाई है, जिस पर आगामी समय में खास जोर दिया जाएगा। भाजपा के राज्य में 1070 मंडल है, इनमें से 1068 मंडलों में रविवार को कार्यसमिति की बैठकों का आयोजन किया गया। मंडल स्तर की इन बैठकों में तमाम बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। राजधानी के भगत सिंह मंडल की कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि दिवंगत कुशाभाऊ ठाकरे जैसे महापुरुषों के त्याग और परिश्रम से मध्य प्रदेश का पार्टी का संगठन देश में आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। पार्टी के हम सब कार्यकर्ता उनके जन्मशताब्दी वर्ष में यह संकल्प लें कि प्रदेश के संगठन को सबसे मजबूत संगठन बनाने के लिए काम करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की लोगों का जीवन बदलने वाली योजनाओं को प्रत्येक बूथ के घर-घर तक पहुंचाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आगे कहा कि पार्टी में पन्ना प्रभारी की शुरुआत मध्य प्रदेश ने की और पूरे देश ने इसको अपनाया। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के लिए समय दान करना है। मंडल स्वाबलंबी, बूथ सक्षम और नगर तथा ग्राम केंद्र सक्रिय बनें, इसके लिए काम करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम प्रदेश के 34 हजार से अधिक बूथों पर सामूहिक रूप से सुना जा रहा है।

शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा, “हम गरीबी हटाओ का नारा नहीं लगाते, हमारी केंद्र और प्रदेश सरकारों की योजनाएं लोगों का जीवन बदलने, जीवन स्तर उठाने का काम कर रही हैं। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाएं लागू की हैं, तो प्रदेश सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना दी है। बेटियों के सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश में लिंगानुपात 1000 बेटों पर 956 बेटियों तक पहुंच गया है।”

शर्मा ने कहा, “भाजपा एक विचार आधारित दल है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने हमें विचार दिया कि एकात्म मानव दर्शन के आधार पर यह दुनिया आगे बढ़ सकती है। जब अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का विकास होगा जब यह देश आगे बढ़ सकता है।”

इसी तरह ग्वालियर के रामकृष्ण मंडल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांवेर के निपानिया में मंत्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर के सुभाष मंडल में सांसद शंकर ललवानी, उज्जैन के दीनदयाल मंडल में मंत्री मोहन यादव एवं माधव नगर में सांसद अनिल फिरोजिया एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, सागर के सदर मंडल में प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, मकरोनिया मंडल में प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े ने बैठक में भाग लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *