BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 04:31 AM
  • 35.57°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  2. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  3. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  4. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  5. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  6. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  7. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  9. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  10. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  11. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  12. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  13. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  14. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  15. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’

अखिलेश बोले, हमारे एक रथ के आगे भाजपा के छह रथ हो रहे नाकाम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 दिसंबर 2021, 12:38 PM IST
अखिलेश बोले, हमारे एक रथ के आगे भाजपा के छह रथ हो रहे नाकाम
Read Time:3 Minute, 0 Second

अखिलेश बोले, हमारे एक रथ के आगे भाजपा के छह रथ हो रहे नाकाम

लखनऊ, 30 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उनके एक रथ के मुकाबले भाजपा के छह रथ नाकाम साबित हो रहे हैं। समाजवादी विजय रथ के पहिए जहां-जहां घूम रहे हैं, जनसमर्थन की आंधी उठ रही है। अखिलेश ने बुधवार को डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सन् 2022 में लोकतंत्र को बचाने का अंतिम चुनाव है। उन्होंने कहा कि हर तरफ उमड़ता जनसैलाब संकेत दे रहा है कि अब भाजपा के दिन बीत गए हैं। समाजवादी विजय रथ अबाध गति से बढ़ता हुआ प्रचंड बहुमत के रास्ते को प्रशस्त करने में सफल होगा। उन्होंने कहा, “हमारे एक रथ के आगे भाजपा के छह रथ नाकाम साबित हो रहे हैं।”

अधिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या पर उतारू हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ जब राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हुआ है। सत्ता शीर्ष की भाषा अभद्र, मयार्दाविहीन और निंदापरक होती जा रही है। भाजपा का कोई विजन न होने से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि किसान तबाह है, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उद्योग और काम-धंधे बंद हैं। भाजपा राज में प्रदेश की जनता कराह रही है। भाजपा ने जितने वादे किए या अपने संकल्प पत्र में लिखे वे पूरे नहीं हुए। कालाधन वापस लाने और हर एक के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा होने के वादों का तो अब जिक्र भी नहीं होता है। भाजपा ने वास्तव में कालाधन के समानांतर अर्थव्यवस्था कायम कर रखी है। जब तक भाजपा रहेगी तब तक कालाधन का धंधा बंद नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अपना काम बताने लायक कुछ भी नहीं है। भाजपा विरोधियों को प्रताड़ित करने और झूठ-फरेब की राजनीति करती है। चूंकि अब भाजपा अपनी निश्चित हार से डरी-सहमी है, इसलिए वह षड्यंत्र करने में लगी है। जनता इससे भलीभांति अवगत है और वह किसी भी हालत में अब भाजपा को जीतने नहीं देगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *