BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 16 जून 2025 10:54 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  2. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  3. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  4. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  5. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  6. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  7. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  8. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह
  9. आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
  10. पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
  11. राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं : गिरिराज सिंह
  12. उत्तराखंड: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
  13. अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने जानकारी दी
  14. पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, कहा- ‘आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक समझ बढ़ाने का अवसर’
  15. उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

उपराष्ट्रपति ने की एक साथ 22 भाषाओं में बात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2020, 11:50 AM IST
उपराष्ट्रपति ने की एक साथ 22 भाषाओं में बात
Read Time:3 Minute, 11 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने एक साथ 22 भाषाओं में बात की। नायडू ने 22 अलग-अलग भाषाओं में यह अनूठा वार्तालाप विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ किया। 22 अलग-अलग भाषाओं में वातार्लाप करने का मकसद भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के महत्व को उजागर करना था।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने गुरुवार को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपतिनायडू मुख्य अतिथि थे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ इस अवसर पर सम्मानित अतिथि थे। संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मंत्रालय 21 फरवरी को देशभर में बड़े स्तर पर मातृभाषा दिवस मनाने रहा है। इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति नायडू भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के महत्व को उजागर करते हुए 22 भाषाओं में बात की। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से मातृभाषा को प्रोत्साहित करने की शपथ लेने और अन्य भाषाओं को भी सीखने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति ने भारतीय भाषाओं को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय आंदोलन का आह्वान किया और कहा कि “जब हम मातृभाषा का संरक्षण और संवर्धन करते हैं तो हम अपने भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का भी संरक्षण और संवर्धन करते हैं।”

भाषा को रोजगार से जोड़ने का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी नौकरियों में एक निश्चित स्तर तक भर्ती के लिए भारतीय भाषाओं का ज्ञान अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लिए मातृभाषा को उत्प्रेरक बनना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने प्रशासन में स्थानीय भाषा का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया। नायडू ने यह भी कहा कि उच्च विद्यालय स्तर तक की पढ़ाई का माध्यम अनिवार्य रूप से स्थानीय भाषा को बनाया जाना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *