BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 04:15 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  2. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  3. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  4. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  7. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  8. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  9. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  11. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  12. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  14. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह होगा हॉकी स्टिक और बॉल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2022, 12:56 PM IST
अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह होगा हॉकी स्टिक और बॉल
Read Time:2 Minute, 42 Second

अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह होगा हॉकी स्टिक और बॉल

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 11 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव चिन्ह मिला है।

पीएलसी ने एक ट्वीट में कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब लोक कांग्रेस को पार्टी का प्रतीक- हॉकी स्टिक और बॉल मिल गया है। अब केवल गोल करना बाकी है।

सिंह की पीएलसी भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ पंजाब में अगले महीने होने वाला विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ रही है।

पीएलसी के ट्वीट का हवाला देते हुए, केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया, बधाई हो कैप्टन अमरिंदर जी और पीएलसी पंजाब. आइए मिलकर पंजाब के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। चक दे!

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बनाई थी। पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और अपनी पार्टी बनाई।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में, तीन दलों ने आधिकारिक तौर पर पंजाब विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने की घोषणा की और सीट बंटवारे के फार्मूले को तय करने के लिए प्रत्येक पार्टी के दो सदस्यों वाली छह सदस्यीय समिति का गठन किया। तीनों पार्टियां एक कॉमन मैनिफेस्टो भी जारी करेंगी।

हॉकी पंजाब में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और राज्य के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के अभिन्न अंग रहे हैं।

117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *