BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 11:08 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

मणिपुर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच देखा जा सकता है कड़ा मुकाबला : सर्वे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2022, 1:08 PM IST
मणिपुर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच देखा जा सकता है कड़ा मुकाबला : सर्वे
Read Time:2 Minute, 56 Second

मणिपुर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच देखा जा सकता है कड़ा मुकाबला : सर्वे

नई दिल्ली, 11 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| भाजपा और कांग्रेस के बीच मणिपुर विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एबीपी-सीवोटर बैटल फॉर स्टेट्स सर्वे में सामने आए निष्कर्षों से यह अनुमान लगाया गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जहां 36 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस को 33 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

सर्वेक्षण में राज्य की 60 विधानसभा सीटों से आने वाले 21,00 लोग शामिल थे।

भाजपा हालांकि कांग्रेस पर लगातार बढ़त बनाए हुए दिखाई दे रही है, भले ही यह बढ़त मामूली अंतर से ही क्यों न हो। अब तक देखा गया रुझान इतनी तो स्पष्ट कर रहा है कि पिछले दौर के ट्रैकर से भाजपा की कांग्रेस पर बढ़त फीकी जरूर पड़ गई है।

फिलहाल भगवा पार्टी के 25 सीटें जीतने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस 24 सीटों के साथ नजदीक बनी हुई है। नगा जातीय पार्टी एनपीएफ की ओर से भी 4 सीटों पर कब्जा करने की उम्मीद है और अन्य को शेष 7 सीटों के आसपास मिल सकती है।

चुनावी रुझानों में जातीय आधार पर ध्रुवीकरण के साथ और भी बहुत कुछ कारक हैं।

अगर भाजपा अपनी बढ़त खो देती है या कांग्रेस से अचानक उछाल देखने को मिलता है, तो हम एनपीएफ और अन्य के साथ किंगमेकर की भूमिका के साथ एक और त्रिशंकु विधानसभा को देख हैं। ऐसा होने की संभावना एक महीने पहले की तुलना में अधिक है।

मणिपुर के चुनाव भाजपा के लिए पूर्वोत्तर भारत में अपना निरंतर प्रभुत्व दिखाने के लिए महत्वपूर्ण हैं, विशेष रूप से बिगड़ती आंतरिक सुरक्षा स्थिति के कारण उसके ट्रैक रिकॉर्ड पर कुछ असर जरूर पड़ा है। एक शांत और प्रगतिशील पूर्वोत्तर भाजपा के राष्ट्रीय संदेश का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *