BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 09:01 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

यूपी में इस बार भी बहुमत हासिल करेगा भाजपा गठबंधन: सर्वे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2022, 11:26 AM IST
यूपी में इस बार भी बहुमत हासिल करेगा भाजपा गठबंधन: सर्वे
Read Time:3 Minute, 41 Second

यूपी में इस बार भी बहुमत हासिल करेगा भाजपा गठबंधन: सर्वे

नई दिल्ली, 8 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करती दिखाई दे रही है। सी-वोटर एबीपी न्यूज के हालिया सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है।

सी-वोटर एबीपी न्यूज के अंतिम जनमत सर्वेक्षण के नतीजे 10 फरवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश में पहले दौर के मतदान से तीन दिन पहले सोमवार की शाम जारी किए गए।

सर्वेक्षण के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाला भाजपा नीत गठबंधन इस बार भी बहुमत हासिल करने में सफल रहेगा।

सर्वे के अंतिम नतीजों के मुताबिक, पंजाब में आप अब बहुमत के आंकड़े को छूती हुई दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है, जहां कोई भी पार्टी सरकार बना सकती है।

सर्वे में सामने आए अंतिम आंकड़ों या टैली के अनुसार, यूपी में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 225 से 237 के बीच सीटें मिल सकती हैं और उसके लिए बहुमत हासिल करने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा के लिए प्राथमिक चुनौती माने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाला गठबंधन 139 से 151 सीटें जीत सकता है।

वहीं मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महत्वहीन होती जा रही है, जिसके 13 से 21 सीटों के बीच जीतने का अनुमान है। कांग्रेस पार्टी अपनी यूपी प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में एक उत्साही अभियान के बावजूद, कुछ खास करती दिखाई नहीं दे रही है और उसके महज 4 से 8 सीटों के बीच सिमटने का अनुमान है।

यदि अनुमान सही रहते हैं, तो 1989 के बाद यह पहली बार होगा, जब कोई पार्टी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक सत्ता बनाए रखने में सफल रहेगी। तीन दशक से अधिक समय में यूपी में भाजपा, सपा और बसपा के बीच सत्ता बदलती हुई देखी गई है।

बसपा ने 2007 में बहुमत हासिल किया था, जबकि सपा ने 2012 में ऐसा किया था। 2017 में भाजपा ने भारी जनादेश हासिल किया था।

सर्वेक्षण कुछ प्रमुख मुद्दों पर सत्ता विरोधी लहर का संकेत तो देता है, लेकिन यह भाजपा को सत्ता में बने रहने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर 10 मार्च को भगवा पार्टी की जीत होती है तो इससे पार्टी में योगी आदित्यनाथ का कद काफी बढ़ जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *