BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 02:20 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  2. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  3. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  4. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  7. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  8. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  9. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  11. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  12. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  14. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

कोविड : 15-18 आयु वर्ग के 1 करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण टीकाकरण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2022, 2:05 PM IST
कोविड : 15-18 आयु वर्ग के 1 करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण टीकाकरण
Read Time:2 Minute, 42 Second

कोविड : 15-18 आयु वर्ग के 1 करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण टीकाकरण

नई दिल्ली, 10 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| भारत में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक किशोरों को वैक्सीन की दोनों खुराकों के साथ पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। कोविन पोर्टल के अनुसार, इस आयु वर्ग के 6.12 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

बुधवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 15-18 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक युवाओं को अब तक कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया।

वर्ष 2021-22 के लिए 15-18 आयु वर्ग के लाभार्थियों की अनुमानित जनसंख्या 7.4 करोड़ है।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि अब तक 15-18 आयु वर्ग के लगभग 67 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

मंडाविया ने मंगलवार को कहा, टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। विशेषज्ञ समूह के सुझाव के आधार पर भविष्य के लिए फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कोविड-19 मामलों में निरंतर गिरावट का रुझान दिख रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार सुबह की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में 53.61 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दिए जाने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 170.87 करोड़ से अधिक हो गया है।

इस बीच, भारत में बुधवार को 71,365 ताजा कोविड संक्रमण मामले सामने आए। पिछले दिन रिपोर्ट किए गए 67,597 कोविड मामलों के मुकाबले इनमें लगभग 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 24 घंटे की अवधि में, कुल 1,217 मौतें भी हुई हैं, जिससे संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 5,05,279 हो गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *