BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 06:23 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

मुंगेर-बेगूसराय के बीच दूरी कम करेगा गंगा पर बना नया पुल: गडकरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 फ़रवरी 2022, 5:53 PM IST
मुंगेर-बेगूसराय के बीच दूरी कम करेगा गंगा पर बना नया पुल: गडकरी
Read Time:2 Minute, 18 Second

मुंगेर-बेगूसराय के बीच दूरी कम करेगा गंगा पर बना नया पुल: गडकरी

नई दिल्ली, 12 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 696 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 333बी पर गंगा नदी संपर्क परियोजना के तहत 14.5 किलोमीटर लंबे रेल-सह-सड़क-पुल का उद्घाटन किया।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार के हर शहर, हर गांव को बेहतर कनेक्टिविटी से लैस कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री ने कहा कि बिहार के प्रमुख पर्यटन और तीर्थस्थलों में से एक मुंगेर शहर अपने समृद्ध प्राचीन इतिहास, संस्कृति, शिक्षा और वाणिज्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से मुंगेर से खगड़िया के बीच की दूरी 100 किलोमीटर से भी कम होगी और मुंगेर से बेगूसराय के बीच की दूरी 20 किलोमीटर से भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि मुंगेर से खगड़िया-सहरसा जाने में तीन घंटे और मुंगेर से बेगूसराय-समस्तीपुर जाने में 45 मिनट की बचत होगी। गडकरी ने आगे कहा कि इस रेल-सह-सड़क-पुल से ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा, ईंधन की बचत होगी और यातायात में तेजी आएगी।

गडकरी ने कहा कि पर्यटन, कृषि और उद्योग में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना इस पूरे क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि लाएगी, जोकि बिहार राज्य और देश की प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *