BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 04:37 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

आप ने 20 राज्यों में शुरू किया राष्ट्र निर्माण अभियान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2020, 9:30 AM IST
आप ने 20 राज्यों में शुरू किया राष्ट्र निर्माण अभियान
Read Time:3 Minute, 8 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) अब एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। इसे आम आदमी पार्टी ने राष्ट्र निर्माण अभियान का नाम दिया है। यह अभियान 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच एक महीने तक चलाया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद आप ने देशभर में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, “22 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्र निर्माण अभियान पूरे देश में चलेगा। 20 राज्यों में ये अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गैर हिंदी भाषा वाले क्षेत्रों में उन्हीं की भाषा में पोस्टर छापे जाएंगे।”

राय ने कहा, “22 फरवरी से आम आदमी पार्टी पूरे देश में ‘राष्ट्र निर्माण अभियान’ शुरू कर रही है जो 23 मार्च तक चलेगा। यह सकारात्मक राष्ट्रवाद की राजनीति आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शुरू की है, और सफल रही। अब इसे हम पूरे भारत में लेकर जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली भारी बहुमत ने देश को एक संदेश दिया है, जिसके बाद पार्टी ने पूरे देश में राष्ट्र निर्माण अभियान को आगे बढ़ाते हुए सदस्यता के लिए मिस कॉल करने की अपील करते हुए फोन नंबर 9871010101 जारी किया है। अभी तक पूरे देश में 16 लाख लोग आप से जुड़ चुके हैं।”

आम आदमी पार्टी के मुताबिक तमिल और कन्नड़ भाषा में भी ये अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली में पार्टी से जुड़ने के लिए 1 लाख 72 हजार और उत्तर प्रदेश में 1 लाख 82 हजार लोगों ने पार्टी के नंबर पर मिस्ड काल की है। सभी राज्यों को मिलाकर इस माध्यम से कुल 16 लाख लोग अभी तक पार्टी से जुड़े हैं।

इससे पहले, पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल राय ने सभी राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों और प्रभारियों के साथ बैठक की। यह बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आवास बुलाई गई थी। इस दौरान राय ने देशभर से आए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ राष्ट्र निर्माण अभियान को लेकर चर्चा की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *