BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 07 जून 2025 09:52 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  2. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  3. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  4. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  5. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  6. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  7. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’
  8. सेबी ने मेहुल चोकसी के बैंक अकाउंट्स और इन्वेस्टमेंट्स को फ्रीज किया
  9. वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए बड़ी पहल, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ‘उम्मीद’ पोर्टल
  10. आरबीआई ने गोल्ड लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया
  11. पाकिस्तान कभी भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी : पीएम मोदी
  12. प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब पुल पर तिरंगा लहराया, पहलगाम की साजिश रचने वालों को करारा जवाब
  13. सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ
  14. जम्मू-कश्मीर : कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’
  15. बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई; भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

ऋतिक रोशन की फैमली के साथ संडे लंच पर पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रेंड

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 फ़रवरी 2022, 11:29 AM IST
ऋतिक रोशन की फैमली के साथ संडे लंच पर पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रेंड
Read Time:2 Minute, 24 Second

ऋतिक रोशन की फैमली के साथ संडे लंच पर पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रेंड

मुंबई, 22 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सबा आजाद भी फैमिली लंच में शामिल हुई। ऋतिक रोशन के चाचा और संगीतकार राजेश रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार की एक तस्वीर साझा की। राजेश रोशन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “खुशियां हमारे आसपास रहती है। खासतौर पर रविवार को और वह भी लंच पर।”

फोटो में ऋतिक अपनी मां पिंकी रोशन, अपने बेटों हरेन और हिरदान, चचेरी बहन पश्मीना, भतीजी सुरनिका, राजेश रोशन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं।

‘वॉर’ के अभिनेता ऋतिक ने पोस्ट पर कमेंट किया कि “यह तो एकदम सही कहा चाचा!! और आप सबसे मजेदार हैं।”

सुरानिका ने लिखा, ‘बेस्ट संडे, बेस्ट फैमिली, बेस्ट लंच! सबा ने भी पोस्ट पर कमेंट किया कि बेस्टेस्ट संडे।’

दोनों अभिनेताओं के डेटिंग की चर्चा पिछले महीने तब शुरू हुई जब उन्हें मुंबई के एक रेस्तरां से हाथ पकड़े बाहर निकलते देखा गया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक को आखिरी बार 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ में देखा गया था। उनकी शादी पहले सुजैन खान से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं। 2014 में दोनों अलग हो गए।

ऋतिक ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक पर काम कर रहे हैं। सबा को हाल ही में भारत के अंतरिक्ष और परमाणु अग्रदूतों, होमी जे भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन पर आधारित बायोग्राफ्किल सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में देखा गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *