BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 05:37 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

पूर्व मिस यूक्रेन लेना ने रूसी सेना से लड़ने के लिए हथियार उठाए

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2022, 4:29 PM IST
पूर्व मिस यूक्रेन लेना ने रूसी सेना से लड़ने के लिए हथियार उठाए
Read Time:2 Minute, 54 Second

पूर्व मिस यूक्रेन लेना ने रूसी सेना से लड़ने के लिए हथियार उठाए

नई दिल्ली, 28 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| कीव गोलाबारी की एक और ‘क्रूर’ रात को झेलने से बच गया है, क्योंकि यूक्रेन की सेना ने चौथे दिन रूसी सैनिकों को शहर पर कब्जा करने से रोक दिया। यह जानकारी डेली मेल ने दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वयंसेवियों में शामिल पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना से लड़ने के लिए हथियार उठा लिए हैं। उनके साथ नागरिकों की ‘लंबी कतारें’ हैं, जो कीव में भर्ती केंद्रों पर हथियार जारी करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 2015 में मिस यूक्रेन प्रतियोगिता जीतने वाली लेना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए घोषणा की कि वह रूसी सैनिकों के खिलाफ प्रतिरोध में शामिल हो गई हैं।

लेना, आमतौर पर तुर्की में जनसंपर्क प्रबंधक के रूप में काम करती हैं। उन्होंने दो हैशटैग के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा – “यूक्रेन के साथ खड़े हो जाओ और यूक्रेन से हाथ हटाओ।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है जब लेना को बंदूक के साथ चित्रित किया गया है। पिछली पोस्ट में उन्हें जंगली अखाड़ों और इनडोर प्रशिक्षण मैदानों में हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेते दिखाया गया है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, वह सैकड़ों स्वयंसेवियों में शामिल हैं, जिनमें एक कृत्रिम पैर वाला एक व्यक्ति और एक युवा जोड़ा भी शामिल है, जो अगले दिन नागरिक सुरक्षा बल में शामिल होने से पहले शादी के बंधन में बंध गया।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि सैन्य, कानून प्रवर्तन और क्षेत्रीय रक्षा बल तोड़फोड़ करने वालों का पता लगाने और हमले को बेअसर करने में जुटे हैं।

उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि शहर में एक बच्चे सहित नौ लोग ‘खो गए या मारे गए’।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *