BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 02:43 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

यूक्रेन में फंसे लोगों को लाने के लिए वायुसेना का विमान सुबह 4 बजे रोमानिया रवाना होगा : विदेश मंत्रालय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 मार्च 2022, 5:55 PM IST
यूक्रेन में फंसे लोगों को लाने के लिए वायुसेना का विमान सुबह 4 बजे रोमानिया रवाना होगा : विदेश मंत्रालय
Read Time:3 Minute, 34 Second

यूक्रेन में फंसे लोगों को लाने के लिए वायुसेना का विमान सुबह 4 बजे रोमानिया रवाना होगा : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 2 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना का सी-17 परिवहन विमान बुधवार सुबह चार बजे रोमानिया के लिए रवाना होगा। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार शाम को यह जानकारी दी। विमान दिल्ली के पास हिंडन एयर स्टेशन पर अपने बेस से उड़ान भरेगा।

रूस की ओर से छेड़ा गया युद्ध यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव तक पहुंच गया है। इसके अलावा, भारतीय दूतावास सहित कीव में विभिन्न देशों के दूतावास, तीव्र बमबारी के बीच लवीव में अपना अभियान चला रहे हैं।

अगले तीन दिनों में आईएएफ की 26 उड़ानें संचालित होने वाली हैं।

श्रृंगला ने कहा, “बुधवार को सुबह चार बजे एक सी-17 विमान फंसे हुए भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रोमानिया के लिए उड़ान भरेगा।”

यूक्रेन के घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए श्रृंगला ने कहा कि अब तक 12,000 भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं, जो वहां मौजूद कुल भारतीयों का लगभग 60 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि कोई भी भारतीय अभी कीव में नहीं फंसा है।

विदेश सचिव ने कहा कि भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों में जाएं और जब भी संभव हो वहां से बाहर निकलें।

वे हंगरी, स्लोवाकिया, रोमानिया, पोलैंड और मोल्दोवा की ओर जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन मार्गों से 7,700 नागरिक बाहर निकल चुके हैं।

श्रृंगला ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खार्किव में हुई रूसी गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और हमने भारतीयों की वापसी के लिए न केवल रूस और यूक्रेन के दिल्ली में राजदूतों के साथ, बल्कि उन देशों में भी राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से अपनी मांग दोहराई है।”

श्रृंगला ने यह भी कहा कि मानवीय सहायता के साथ पहली उड़ान पोलैंड के रास्ते यूक्रेन भेजी गई है।

यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता की पहली खेप लेकर मंगलवार सुबह एक उड़ान रवाना हुई। खेप में दवाएं, चिकित्सा उपकरण और अन्य राहत सामग्री शामिल थी।

श्रृंगला ने कहा कि एक अन्य उड़ान बुधवार को पोलैंड के रास्ते दूसरी खेप लेकर रवाना होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *