BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 14 जून 2025 11:36 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

मैक्रों से बातचीत में पुतिन की दो टूक: यूक्रेन में रूसी विशेष अभियान के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2022, 4:54 PM IST
मैक्रों से बातचीत में पुतिन की दो टूक: यूक्रेन में रूसी विशेष अभियान के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा
Read Time:3 Minute, 8 Second

मैक्रों से बातचीत में पुतिन की दो टूक: यूक्रेन में रूसी विशेष अभियान के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा

नई दिल्ली, 4 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से कहा कि यूक्रेन में रूसी विशेष अभियान के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन ने एक बयान में कहा है कि इस बात पर जोर दिया गया है कि विशेष सैन्य अभियान के कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा।

पुतिन ने यूक्रेनी पक्ष के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के संदर्भ में मौलिक ²ष्टिकोण और शर्तों पर भी विस्तृत बात की।

यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को फ्रांस से राष्ट्रपति मैक्रों से बात की। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान पुतिन ने मैक्रों से कहा कि यूक्रेन मे रूस के सैन्य अभियान का मकसद उसका असैन्यीकरण करना और उसकी तटस्थ स्थिति को बरकरार रखना है, ताकि रूस के लिए यूक्रेनी क्षेत्र से कभी खतरा उत्पन्न न हो।

इसके अलावा, पुतिन ने मैक्रों के साथ बातचीत में चेतावनी दी कि रूसी पक्ष यूक्रेन में राष्ट्रवादी सशस्त्र समूहों के उग्रवादियों के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई जारी रखेगा।

क्रेमलिन के अनुसार, यह नोट किया गया है कि डोनबास की रक्षा के लिए विशेष अभियान के दौरान, रूस राष्ट्रवादी सशस्त्र समूहों के उग्रवादियों के खिलाफ अडिग लड़ाई जारी रखने का इरादा रखता है, जो युद्धक अपराध करते हैं, जिसमें आवासीय क्षेत्रों में सैन्य उपकरण रखना और नागरिक आबादी को मानव ढाल के रूप में उपयोग करना शामिल है।

टेलीफोन पर हुई बातचीत में, रूसी नेता ने मैक्रों को ‘कीव की स्टेट पॉलिसी में नव-नाजियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में तर्कसंगत स्पष्टीकरण’ दिया।

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स के अनुसार, राष्ट्र के प्रमुखों ने यूक्रेन की स्थिति के संबंध में मानवीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

———————————————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *