BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:24 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

यूक्रेन में युद्ध रुकने संभावना पर अमेरिका को संदेह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 मार्च 2022, 4:10 PM IST
यूक्रेन में युद्ध रुकने संभावना पर अमेरिका को संदेह
Read Time:2 Minute, 55 Second

यूक्रेन में युद्ध रुकने संभावना पर अमेरिका को संदेह

वाशिंगटन, 22 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा ग्रीनफील्ड ने आशंका जतायी है कि यूक्रेन युद्ध की समाप्ति बातचीत के जरिये होने की संभावना बहुत कम है। द गार्डियन के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पर इस सप्ताह यूरोप में शुरू होने वाले नाटो सम्मेलन से पहले उन पर काफी दबाव है।

यूक्रेन युद्ध पर अपने रुख को लेकर बाइडेन भारी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। वह गुरुवार को ब्रसेल्स जायेंगे और उसके बाद पोलैंड जायेंगे।

बाइडेन नाटो के लिये पोलैंड के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। यह प्रस्ताव यूक्रेन में शांतिसेना भेजने से संबंधित है। ग्रीनफील्ड के मुताबिक यह प्रस्ताव असंभव है।

राजदूत का कहना है कि इसके जरिये यूक्रेन मसले का हल निकलना लगभग असंभव है।

उन्होंने कहा,”हमने यूक्रेन के राष्ट्रपति की बातचीत की कोशिशों को समर्थन दिया है। मैँने यहां कोशिश शब्द का इस्तेमाल किया है क्योंकि बातचीत का प्रयास एकतरफा ही था और रूस किसी भी मसले पर झुकने के लिये या कूटनीतिक हल के लिये तैयार नहीं रहा।”

उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन पर रूस के इस बर्बर हमलेक पहले भी आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन रूस ने उनका सही जवाब नहंी दिया और वे अब जवाब नहीं दे रहे हैं। लेकिन हमें फिर भी उम्मीद है कि यूक्रेन के प्रयास इस युद्ध का अंत करेंगे।

उन्होंने कहा कि बाइडेन ने यह स्पष्ट किया है कि यूक्रेन में अमेरिकी सेना नही ंजायेगी तो मुझे नही ंपता कि यूक्रेन में शांतिसेना भेजने के पोलैंड के प्रस्ताव पर नाटो की क्या प्रतिक्रिया होगी।

यूक्रेन में अन्य नाटो देश अपनी सेना भेज सकते हैं लेकिन यह उनका निर्णय होगा। हम इस युद्ध को अमेरिका के साथ रूस के युद्ध के रूप में नहीं तब्दील करना चाहते हैं लेकिन हम अपने नाटो साथियों की मदद करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *