BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 01:09 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  2. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  3. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  4. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  5. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  6. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  7. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  8. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  9. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  10. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  11. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  12. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  13. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  14. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  15. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे

कांग्रेस ने पार्टी के सदस्यता अभियान की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अप्रैल 2022, 11:21 AM IST
कांग्रेस ने पार्टी के सदस्यता अभियान की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ाई
Read Time:3 Minute, 47 Second

कांग्रेस ने पार्टी के सदस्यता अभियान की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ाई

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| कांग्रेस पार्टी ने मेम्बरशिप ड्राइव यानी सदस्यता अभियान की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 31 मार्च की बजाय अब यह 15 अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि पार्टी ने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया है और अब यह 15 अप्रैल तक चलेगा।

उन्होंने ट्वीट कहा, कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ाने संबंधी महासचिवों एवं प्रभारियों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यह अभियान अब 15 अप्रैल, 2022 तक चलेगा।

लेकिन खासबात ये है कि संगठनात्मक चुनाव को लेकर पूर्व में तय की गई समय सीमा में किसी बदलाव को लेकर पार्टी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। यानी कि पार्टी के आंतरिक चुनाव अपने निर्धारित समय सीमा के भीतर ही होंगे। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च की निर्धारित सीमा तक कांग्रेस में पर्ची के माध्यम से करीब 4 करोड़ और डिजिटल तरीके से करीब 2 करोड़ सदस्य बन गए हैं। यह पांच साल पहले हुई सदस्यता अभियान की तुलना में दुगनी संख्या है।

कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि डिजिटल माध्यम से बने सदस्यों का आंकड़ा वास्तविक होगा और उनतक पहुंचना आसान होगा। यह सब मुख्य रूप से 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी है। हालांकि नेटवर्क और नेताओं-कार्यकर्ताओं की तकनीक से जुड़ी परेशानियां इस अभियान के आड़े आ रही हैं। लेकिन बावजूद इसके राज्यों की ओर से तमाम जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी की सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ाने की मांग शीर्ष नेतृत्व से की थी, जिसके मद्देनजर पार्टी ने यह फैसला किया है।

सूत्रों के मुताबिक जहां पर्ची से पांच महीने के दौरान करीब 3 करोड़ सदस्य बने हैं, वहीं शुरूआती 40 दिनों में ही डिजिटल अभियान के जरिए बनने वाले सदस्यों की संख्या करीब 1 करोड़ 30 लाख पहुंच चुकी है। इसी को देखते हुए सदस्यता अभियान की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक डिजिटल मेम्बरशिप में 42 फीसदी महिलाएं जुड़ी हैं, जबकि 47 प्रतिशत सदस्यों की उम्र 18 से 40 के बीच है। कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप की शुरूआत फरवरी में तेलंगाना से हुई थी। फिलहाल यह 16 प्रदेशों में जारी है जिसमें तेलंगाना शीर्ष पर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *