BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 11:54 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अंतिम सुनवाई के बाद भी लगे कि वक्फ कानून असंवैधानिक है तो कोर्ट इसे रद्द कर सकता है : सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
  2. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  3. जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर पीएम मोदी बोले, ‘22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया’
  5. ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’, रूस दौरे से पहले प्रतिनिधिमंडल का स्पष्ट संदेश
  6. विकसित भारत बनाने के लिए देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का महायज्ञ चल रहा है : पीएम मोदी
  7. पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगार जब तक मारे नहीं जाते, ऑपरेशन सिंदूर अधूरा: संजय राउत
  8. पीएम मोदी ने किया देशनोक स्टेशन का उद्घाटन, करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
  9. दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान, 3 की मौत
  10. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, कई दहशतगर्दों को घेरा
  11. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  12. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  14. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  15. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बुधवार से इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का होगा आगाज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2022, 5:57 PM IST
बुधवार से इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का होगा आगाज
Read Time:2 Minute, 58 Second

बुधवार से इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का होगा आगाज

भोपाल, 6 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| पिछले सीजन के सेमीफाइनलिस्ट हॉकी पंजाब, हॉकी उत्तर प्रदेश, हॉकी कर्नाटक और हॉकी महाराष्ट्र जैसे शीर्ष दावेदारों पर पर सभी की निगाहें होंगी, जब बुधवार से यहां 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भिड़ते नजर आएंगे। 12 दिवसीय इस टूर्नामेंट में 28 टीमें शीर्ष सम्मान के लिए मुकाबला करेंगी। टीमों को तीन-तीन टीमों के आठ ग्रुप में बांटा गया है।

दिसंबर 2021 में पुणे के पास चिंचवाड़ में आयोजित अपने पिछले संस्करण में, हॉकी पंजाब ने रोमांचक शूटआउट में उत्तर प्रदेश हॉकी को हराकर प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता था, जबकि हॉकी कर्नाटक हॉकी महाराष्ट्र को 5-2 से हराकर तीसरे स्थान पर रहा था।

इस साल, गत चैंपियन हॉकी पंजाब हॉकी राजस्थान और दिल्ली हॉकी के साथ पूल ए में है।

पूल बी में उत्तर प्रदेश हॉकी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए तेलंगाना हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी से भिड़ेगी, जबकि पूल सी में हॉकी कर्नाटक हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी उत्तराखंड से भिड़ेगी। पूल डी में हॉकी महाराष्ट्र का सामना हॉकी बिहार और केरल हॉकी से होगा।

पूल ई में हॉकी चंडीगढ़, हॉकी झारखंड, हॉकी जम्मू और कश्मीर, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी शामिल हैं।

पूल एफ में हॉकी बंगाल, ले पुडुचेरी हॉकी, हॉकी गुजरात और हॉकी अरुणाचल का मुकाबला होगा, जबकि पूल जी में तमिलनाडु की हॉकी यूनिट, मणिपुर हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी हिमाचल को ग्रुप बनाया गया है।

पूल एच में, हॉकी हरियाणा का सामना हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, असम हॉकी और गोवा हॉकी से होगा।

टूर्नामेंट को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा बारीकी से देखा जाएगा, क्योंकि शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय टीम के संभावितों में जगह पाने का मौका मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *