BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 02:11 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

लेवाइस के दीपिका पादुकोण कलेक्शन का दूसरा सीजन लॉन्च

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 अप्रैल 2022, 3:44 PM IST
लेवाइस के दीपिका पादुकोण कलेक्शन का दूसरा सीजन लॉन्च
Read Time:2 Minute, 53 Second

लेवाइस के दीपिका पादुकोण कलेक्शन का दूसरा सीजन लॉन्च

नयी दिल्ली, 9 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| लेवाइस ने अपनी ब्रांड अंबेस्डर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के नाम पर अपने कलेक्शन का दूसरा सीजन भी लॉन्च कर दिया है। लेवाइस का पहला दीपिका पादुकोण कलेक्शन शानदार रूप से सफल रहा था।

लेवाइस का यह कलेक्शन दीपिका पादुकोण के सिग्नेचर कूल एथलीजर प्लस सेक्सी स्टाइल से प्रेरित है। इस कलेक्शन पर साथ ही 1970 के एक्सप्रेसिव स्टाइल की भी छाप है। यह कलेक्शन टाइट फिट नहीं है बल्कि ढीला-ढाला है।

कलेक्शन में अभी ट्रेंड कर रहे ऑर्ड सेट को भी जगह मिली है। यह गर्मी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस कलेक्शन में 90 के दशक का हाई वेस्ट टेपर फिट वाला ट्रकर और एक्स्ट्रा वाइड लेग वाला जिंस भी शामिल है।

लेवाइस के इस नये कलेक्शन की जान डेनिम ही है। डेनिम को विविध रूपों में उतारा गया है। रेट्रो राइज के साथ हाई फ्लेयर और हाई स्लिम स्ट्रेट जहां विंटेज इंस्पायर्ड हैं वहीं, हाई लूज और हाई लूज टैपर कैजुअल अपील देते हैं।

वीमेन हाई राइज लुक वाला हाई लूज जींस को रिलैक्स फिट के लिये कमर और जांघों पर लूज रखा गया है। इस कलेक्शन में हाई वेस्ट वाला क्रॉप्ट फ्लेयर्ड जींस है, जो कमर और जांघ पर अच्छी तरह फिट होता है लेकिन उसके साथ एंकल पर फ्लेयर भी है, जो अधिक स्टाइलिश लुक देता है।

ब्राइट कलर में किये गये टाई डाई इस कलेक्शन की पहचान हैं। शर्ट और टॉप की रेंज भी काफी जुदा है। ब्लेजर और शॉर्ट सेट, अलग टाइप के स्लीव और प्लीट वाले शर्ट तथा जंपसूट न्यूट्रल और अरथी टोन में हैं।

दीपिका ने नये कलेक्शन को गर्मी के मौसम के अनुसार बताया है और कहा है कि यह ब्राइट, आनंददायक और खुशनुमा है। यह मेरी पर्सनल स्टाइल का प्रतिबिंब है, जो लेवाइस में दिख रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *