BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 06:15 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  2. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  4. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  5. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  6. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  7. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  8. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  9. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  11. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  12. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  13. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  14. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  15. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

आईपीएल : मुंबई को मिली सीजन की 7वीं हार, सीएसके ने 3 विकेट से हराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अप्रैल 2022, 10:48 AM IST
आईपीएल : मुंबई को मिली सीजन की 7वीं हार, सीएसके ने 3 विकेट से हराया
Read Time:4 Minute, 38 Second

आईपीएल : मुंबई को मिली सीजन की 7वीं हार, सीएसके ने 3 विकेट से हराया

मुंबई, 22 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| अंबाती रायुडू (40) और महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी (नाबाद 28) की बदौलत यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से डेनियल सैम्स ने चार विकेट झटके। वहीं, जयदेव उनादकत ने दो विकेट झटके। मुंबई की यह लगातार सातवीं हार है। मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की भी शुरुआत खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया। गायकवाड़ को डेनियल सैम्स ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उनके बाद मिचेल सैंटनर क्रीज पर आए। वहीं, रॉबिन उथप्पा क्रीज पर मौजूद थे।

वहीं, डेनियल सैम्स ने अपने दूसरे ओवर में सैंटनर का विकेट झटका। उन्हें उनादकट के हाथों कैच कराया। सैंटनर ने नौ गेंदों में 11 रन बनाए। उनके बाद अंबाती रायुडू क्रीज पर आए।

वहीं, मुंबई के तेज गेंदबाज रायली मेरेडिथ का पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में उथप्पा ने दो चौके लगाए और कुल 9 रन बटोरे।

पॉवर प्ले में सीएसके ने दो विकेट खोकर 46 रन बनाए।

उनादकत के ओवर में चेन्नई ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। रॉबिन उथप्पा 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उथप्पा ब्रेविस के हाथों कैच थमा बैठे। उनके बाद आक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे क्रीज पर आए।

डेनियल सैम्स ने तीसरे ओवर में तीसरा विकेट झटका। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। विकेट के पीछे किशन ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। दुबे 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए।

हालांकि जडेजा भी अपना बल्ले से चमत्कार नहीं दिखा पाए। वह आठ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रायली मेरेडिथ ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उनके बाद एमएस धोनी क्रीज पर आए और ड्वेन प्रेटोरियस के साथ पारी को संभाला।

19वें ओवर में मुंबई की जीत जयदेव उनादकत के हाथों में थी लेकिन टीम ने यह मैच भी गंवा दिया। उन्होंने इस दौरान पहली गेंद पर सीएसके को एक और झटका दिया। प्रेटोरियस ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए। उनके बाद ब्रावो क्रीज पर आए। इस दौरान धोनी क्रीज पर मौजूद थे और टीम को 17 रन की जरूरत थी।

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने एक छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर चौका लगाया। टीम को अब दो गेंद में 6 रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर उन्होंने दो रन बनाए और जयदेव की आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाकर मैच को सीएसके की झोली में डाल दिया। इस दौरान टीम ने सात विकेट खोकर 156 रन बनाए और इस जीत के साथ सीजन में टीम ने दूसरी जीत हासिल की।

मुंबई ने भी अच्छी गेंदबाजी की। टीम के गेंदबाज डेनियल सैम ने चार विकेट झटके। वहीं, जयदेव ने दो विकेट झटके और रिले ने एक विकेट झटका। टीम का यह सातवां मैच था, जिसे भी टीम ने गंवा दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *