BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 02:20 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

दो दिन की तेजी के बाद गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 अप्रैल 2022, 1:16 PM IST
दो दिन की तेजी के बाद गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार
Read Time:2 Minute, 12 Second

दो दिन की तेजी के बाद गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार

मुम्बई, 23 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| लगतार दो दिन की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 714.53 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट में 57,197.15 अंक पर बंद हुआ।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 57,531.95 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 57,689.86 अंक के दिवस के उच्चतम और 57,134.72 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 714.53 अंक टूटकर 57,197.15 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1.27 प्रतिशत यानी 220.65 अंक लुढ़ककर 17,171.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियां गिरावट में और आठ तेजी में रहीं।

निफ्टी में अडानी पोटर्स के शेयरों में सर्वाधिक तेजी रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएलटेक, आईटीसी और मारुति के शेयरों में भी बढ़त रही।

हिंडाल्को, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनीलीवर, सिप्ला और डॉ रेड्डीज को निफ्टी में सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा।

सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियां लाल निशान में और छह हरे निशान में रहीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, मारुति, एशियन पेंट्स, आईटीसी और एचसीएल टेक के शेयरों में बढ़त रही।

एसबीआई, हिंदुस्तान यूनीलीवर, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *