BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 06:59 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

बिहार में राजग मजबूत, जदयू में नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता – बिहार ऊर्जा मंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जून 2022, 2:47 PM IST
बिहार में राजग मजबूत, जदयू में नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता – बिहार ऊर्जा मंत्री
Read Time:2 Minute, 19 Second

बिहार में राजग मजबूत, जदयू में नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता – बिहार ऊर्जा मंत्री

पटना, 24 जून (बीएनटी न्यूज़)| बिहार के ऊर्जा मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को राज्य में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में किसी प्रकार के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि राजग मजबूत है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजग मजबूत है। दलों में गठबंधन है, कोई एक दूसरे के गुलाम थोड़े हैं। सभी के अपने – अपने विचार हैं। सब कोई एक साथ हैं, कैबिनेट की बैठक में तो कोई मतभेद नहीं होता।

उनसे जब यह सवाल किया गया कि दोनों पार्टियों के बीच संबंध अच्छे नहीं दिख रहे हैं तो उन्होंने कहा कि पति-पत्नी में खटपट होती है। क्या संबंध खत्म हो जाते हैं?

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के सवाल पर यादव ने कहा कि आरसीपी सिंह अभी तो जदयू के सदस्य हैं। कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो उसको पार्टी से निष्कासित किया जायेगा। हर किसी को पार्टी के नियम-कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा। नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं।

महाराष्ट्र की सियासी उथल पुथल के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र वाली स्थिति कभी नहीं हो सकती है।

राज्य के उर्जा मंत्री यादव ने कहा है कि किसी पार्टी में नेता के खिलाफ विद्रोह हो रहा है, तो वह उनकी आंतरिक मसला है। शिवसेना अध्यक्ष को मामले की गंभीरता पर ध्यान देना चाहिए। नेता की कमजोरी की वजह से पार्टी में टूट की स्थिति है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *