BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 10:55 AM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

भारत और बंगलादेश के बीच सहयोग दक्षिण एशिया को तैयार परिधानों का हब बना सकता है

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जुलाई 2022, 6:16 PM IST
भारत और बंगलादेश के बीच सहयोग दक्षिण एशिया को तैयार परिधानों का हब बना सकता है
Read Time:2 Minute, 40 Second

भारत और बंगलादेश के बीच सहयोग दक्षिण एशिया को तैयार परिधानों का हब बना सकता है

बेंगलुरु , 03 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान ने शनिवार को यहां कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ा हुआ सहयोग दक्षिण एशिया को तैयार परिधान संबंधी नवाचारों का केंद्र बना सकता है।

उच्चायुक्त ने कहा, दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि परिधान सोसिर्ंग वीक (एएसडब्ल्यू) 2022 इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एएसडब्ल्यू 2022, परिधान उद्योग के लिए एशिया का प्रमुख सोसिर्ंग शो है। यह भारत-बांग्लादेश सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने और एशिया को वैश्विक परिधान सोसिर्ंग हब बनाने के नए अवसरों के साथ बेंगलुरु में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान, बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त शेली सालेहिन और बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्च र्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (बीजीएमईए) के अध्यक्ष फारुक हसन शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में सम्मानित अतिथि थे।

एएसडब्ल्यू 2022 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित दुनिया भर के अग्रणी परिधान केंद्रों के निर्माता शमिल हो रहे हैं। इन्होंने स्थापित और उभरते ब्रांडों के लिए अपने निर्माण कौशल का प्रदर्शन किया।

भारत, जापान और चीन सहित प्रमुख एशियाई अर्थव्यवस्थाएं बांग्लादेश को परिधान के लिए अपना सोसिर्ंग गंतव्य बना रही हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में, बांग्लादेश ने भारत को 42.19 करोड़ डॉलर मूल्य के तैयार परिधान का निर्यात किया, जो वित्त वर्ष 2019-20 में 42.07 करोड़ डॉलर था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *