BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 07:18 PM
  • 42.78°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

राज्य सभा में सदन के नेता बने रहेंगे पीयूष गोयल- भाजपा ने फिर जताया भरोसा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जुलाई 2022, 1:18 PM IST
राज्य सभा में सदन के नेता बने रहेंगे पीयूष गोयल- भाजपा ने फिर जताया भरोसा
Read Time:2 Minute, 25 Second

राज्य सभा में सदन के नेता बने रहेंगे पीयूष गोयल- भाजपा ने फिर जताया भरोसा

नई दिल्ली, 15 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| भाजपा ने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य सभा में पार्टी का नेता बनाने का फैसला किया है। सत्ताधारी पार्टी ( भाजपा ) के नेता के तौर पर गोयल उच्च सदन – राज्य सभा में सदन के नेता बने रहेंगे। इससे पहले, पीयूष गोयल अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी राज्य सभा में सदन के नेता थे। आपको बता दें कि, राज्य सभा के सदस्य के तौर पर पीयूष गोयल का पिछला कार्यकाल इसी महीने 4 जुलाई को समाप्त हो गया है। पिछले महीने, जून में हुए राज्य सभा चुनाव में पीयूष गोयल एक बार फिर से महाराष्ट्र से ही चुनाव जीतकर राज्य सभा पहुंचे थे और उन्होंने पिछले सप्ताह 8 जुलाई को राज्य सभा सदस्य के तौर पर सदस्यता की शपथ ली थी।

पीयूष गोयल के फिर से राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद यह तय माना जा रहा था कि भाजपा आलाकमान एक बार फिर से उन्हें ही उच्च सदन में नेता सदन के तौर पर नियुक्त करेगा।

राज्य सभा सभापति वेंकैया नायडू को पीयूष गोयल की नियुक्ति के बारे में लिखे गए पत्र में कहा गया है कि, प्रधानमंत्री ने पीयूष गोयल को राज्य सभा में सदन के नेता के तौर पर नियुक्त किया है।

राज्य सभा में भाजपा के उपनेता का पद भी फिलहाल खाली है क्योंकि अब तक इस दायित्व को पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी संभाल रहे थे, लेकिन राज्य सभा में उनका कार्यकाल समाप्त हो जाने की वजह से फिलहाल यह पद भी खाली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *