BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 07:56 PM
  • 42.78°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 अगस्त 2022, 3:08 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
Read Time:2 Minute, 5 Second

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून/ कोटद्वार, 03 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने की बधाई भी दी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए राष्ट्रपति के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को सर्वोच्च पदों पर आसीन कर रही है। उत्तराखंड में भी पहली बार महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। महिला देश के सर्वोच्च पदों पर रह कर सामाजिक कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण को आगे ला रही हैं और भारत वर्ष का नाम विश्व पटल पर चमकाते हुए हर दिन नये मुकाम हासिल कर रही हैं।

वहीं, इससे एक दिन पहले ही उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी नई दिल्ली में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उनको बधाई दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *