BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:22 AM
  • 33.44°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

सीडब्ल्यूजी 2022: रवि कुमार दहिया ने शानदार अंदाज से जीता स्वर्ण पदक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अगस्त 2022, 7:20 PM IST
सीडब्ल्यूजी 2022: रवि कुमार दहिया ने शानदार अंदाज से जीता स्वर्ण पदक
Read Time:2 Minute, 28 Second

सीडब्ल्यूजी 2022: रवि कुमार दहिया ने शानदार अंदाज से जीता स्वर्ण पदक

बर्मिघम, 07 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया ने शनिवार को विक्टोरिया पार्क, कोवेंट्री में आयोजित बर्मिघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में अपने नाइजीरियाई प्रतिद्वंद्वी वेलसन एबिकेवेनिमो को शानदार अंदाज में 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तीन बार के एशियाई चैंपियन और विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता दहिया ने सावधानी से शुरूआत की क्योंकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी की ताकत का अंदाजा लगाने का प्रयास किया। दोनों खिलाड़ी पहले मिनट में कोई अंक हासिल करने में विफल रहे। नाइजीरियाई खिलाड़ी ने हालांकि आक्रमण शुरू कर दिया और दहिया का पैर पकड़ने की कोशिश की। भारतीय खिलाडुी ने आसानी से उनके प्रयास को विफल कर दिया।

नाइजीरियाई ने एक और हमला किया लेकिन फिर से नाकाम कर दिया गया। इस समय, दहिया को रेफरी द्वारा बहुत निष्क्रिय और रक्षात्मक होने के लिए चेतावनी दी गई थी। दहिया ने फिर शानदार हमलों की एक श्रृंखला शुरू की और लगातार आठ अंक अर्जित किए। उन्होंने नाइजीरियन को दो बार लेग अटैक में मारा और फिर जबरदस्ती टेकडाउन किया।

भारतीय ने एक और टेकडाउन के साथ मुकाबला समाप्त किया जिससे उसे दो और अंक मिले। दहिया ने मुकाबला 10-0 से जीत लिया और राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव नहरी के 24 वर्षीय पहलवान अब अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *