BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:05 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

सोशल मीडिया पर छाए रहे योगी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 अगस्त 2022, 3:05 PM IST
सोशल मीडिया पर छाए रहे योगी
Read Time:2 Minute, 55 Second

सोशल मीडिया पर छाए रहे योगी

लखनऊ, 17 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री समेत देश भर के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया के सभी मंचों से प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर सर्वाधिक पंसद किए गए। अकेले ट्विटर पर ही उनके संदेशों को 1.5 लाख से ज्यादा बार पसंद किया गया तो 22 हजार से ज्यादा बार इन्हें रीट्वीट किया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर किसी भी मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर योगी जितनी तवज्जो नहीं मिली। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनहित से जुड़ी सूचनाओं एवं प्रदेश के नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया के सभी मंचों का उपयोग करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे हैं।

सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक 12 से 14 ट्वीट किए। इनमें उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना के अलावा प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक’ पाने वाले जवानों की सेवा, समर्पण और अनुशासन की सराहना की। साथ ही एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी व समग्र विकास हेतु बढ़ाई जा रही कार्ययोजनाओं व उनके सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया। उनके सभी संवादों पर सोशल मीडिया उपयोगकतार्ओं ने हर्ष जताया और इसे अपने करीबियों के साथ भी साझा किया। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया के सभी मंचों मसलन, ट्विटर, फेसबुक, कू और इंस्टाग्राम पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। इन सभी मंचों पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *