BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 04:38 AM
  • 35.57°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  2. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  3. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  4. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  5. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  6. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  7. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  9. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  10. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  11. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  12. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  13. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  14. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  15. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’

भाजपा शासन में साकार हो रही अंत्योदय से राष्ट्रोदय की परिकल्पना : मुख्यमंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 अगस्त 2022, 2:57 PM IST
भाजपा शासन में साकार हो रही अंत्योदय से राष्ट्रोदय की परिकल्पना : मुख्यमंत्री
Read Time:4 Minute, 3 Second

भाजपा शासन में साकार हो रही अंत्योदय से राष्ट्रोदय की परिकल्पना : मुख्यमंत्री

गोरखपुर, 19 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का शासनकाल समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने सुफल यात्रा है। यह अंत्योदय से राष्ट्रोदय का साकार होना है। एक सामान्य जनजातीय परिवार की बहन द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर आसीन होना इसी अंत्योदय से राष्ट्रोदय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर के हम सभी साक्षी बन रहे हैं। यह क्षण गौरवपूर्ण है और महत्वपूर्ण भी। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों ने जो सपना देखा था और जो संकल्प लिया था वह हमारे लिए मंत्र है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने की जो परिकल्पना की थी आज वह परिकल्पना साकार रूप में देश दुनिया के सामने है। अनुसूचित जनजाति समाज से जुड़ी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने का अवसर मिलना पार्टी के महापुरुषों के सपनों को साकार करने जैसा है। यह भारतीय मूल्यों व भारतीय आदशरें का बेहतरीन सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक अभियान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने वाला है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें अंत्योदय के लक्ष्यों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि ऐसी भी सरकार आएगी जो करोड़ों गरीबों को घर देगी, शौचालय देगी, निशुल्क बिजली व रसोई गैस कनेक्शन देगी। पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सब संभव हुआ है। देश मे 10 करोड़ गरीब परिवारों को शौचालय बनाकर दिए गए। ये शौचालय नारी गरिमा के साथ विकास के भी प्रतीक हैं। इन शौचालयों के होने से 50 करोड़ों लोग खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से मुक्त हो सके हैं। देश में 3 करोड़ गरीबों के आवास बनाए गए, 8 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 4 करोड़ गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, 10 करोड़ गरीबों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ गरीब परिवारो को शौचालय, 43 लाख को आवास, 1.70 करोड़ को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 15 करोड़ को मुफ्त डबल राशन आदि की सौगात दी गई। हर घर को शुद्ध जल के लिए नल से जोड़ा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *