BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 09:44 AM
  • 37.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

‘जो परिवार में सामाजिक सद्भाव नहीं बना पाया, वह प्रदेश की बात कर रहा : भूपेंद्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 सितंबर 2022, 5:46 PM IST
‘जो परिवार में सामाजिक सद्भाव नहीं बना पाया, वह प्रदेश की बात कर रहा : भूपेंद्र
Read Time:2 Minute, 28 Second

‘जो परिवार में सामाजिक सद्भाव नहीं बना पाया, वह प्रदेश की बात कर रहा : भूपेंद्र

लखनऊ 02 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने परिवार में सामाजिक सद्भाव नहीं बना पाया, वह प्रदेश में सद्भाव की बात कर रहा है। उन्होंने सपा मुखिया को सलाह देते हुए कहा कि पहले वह परिवार में सद्भाव बनाएं, फिर प्रदेश की बात करें। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के डेटा इस बात के गवाह हैं कि प्रदेश ने कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल कायम की है। यूपी मॉडल को दूसरे राज्य अपना रहे हैं।

कहा कि सपा मुखिया को रह-रह कर सपा सरकार का जंगलराज याद आता है। इसीलिए वह बार-बार प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करते रहते हैं। जबकि सपा सरकार के दौरान आम आदमी थानों में, तो महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। हाल ही में आए एनसीआरबी के आंकड़े प्रदेश में कानून व्यवस्था में व्यापक पैमाने पर आए सुधारों की गवाही दे रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में रोजाना दंगे होते थे, जबकि अब प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में भी कमी आई है। इतना ही नहीं, प्रदेश से संगठित अपराध समाप्त हो चुका है और माफियाओं पर सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहले दिन से प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और भविष्य में भी अपनाई जाएगी। अपराधी छोटा हो या बड़ा, कानून के हिसाब से बिना भेदभाव के कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *