BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 08:49 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  2. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  3. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  4. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  5. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  7. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  8. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  9. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  10. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  11. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताने मास्को पहुंची कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
  13. पाकिस्तानी सेना फिर बेनकाब, बोल रही आतंकी हाफिज सईद की ही जुबान, सिंधु जल समझौते पर दिया विवादित बयान
  14. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया भारत के साथ सऊदी अरब में वार्ता का प्रस्ताव
  15. ‘नफरत और कट्टरता की अमेरिका में कोई जगह नहीं’, इजरायली कर्मियों की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

झारखंड में एक पखवाड़े में मिले स्वाइन फ्लू के डेढ़ दर्जन मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 सितंबर 2022, 2:40 PM IST
झारखंड में एक पखवाड़े में मिले स्वाइन फ्लू के डेढ़ दर्जन मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Read Time:3 Minute, 6 Second

झारखंड में एक पखवाड़े में मिले स्वाइन फ्लू के डेढ़ दर्जन मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रांची, 16 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| झारखंड के पांच जिलों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान स्वाइन फ्लू के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मरीज पाये गये हैं। हालांकि इनमें से कई मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जमशेदपुर में सबसे ज्यादा एक दर्जन मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रिम्स में 15 और रांची के सदर हॉस्पिटल में 5 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। जमशेदपुर में 20 मरीजों के सैंपल की जांच में 8 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें 5 मरीज पांच मरीज कदमा, मानगो, डिमना रोड, साकची और एग्रिको के रहने वाले हैं। जबकि तीन रांची, सरायकेला और पश्चिम बंगाल के निवासी है। सभी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है। एक सप्ताह पहले जिला सर्विलांस विभाग की टीम ने शहर के अस्पतालों से कुल 20 संदिग्ध मरीजों का नमूना जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा था। बुधवार को जांच रिपोर्ट आ गई, जिसमें 8 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके पहले भी यहां चार लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हुए थे, जो इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

बोकारो, गिरिडीह और रांची में भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित छह लोग इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल हुए थे। नेशनल हेल्थ मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ भुवनेश प्रताप सिंह के अनुसार स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों को एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया। रांची में ऐसे चार मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होने के बाद घर लौट चुके हैं।

रिम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ विद्यापति ने कहा कि स्वाइन फ्लू भी वायरस से फैलने वाली बीमारी है। इसलिए मौसमी बुखार वालों के संपर्क में आने से बचें। ठंडा भोजन, फ्रिज का खाना और आइसक्रीम का उपयोग नहीं करें। बारिश में भींगने से बचें। मास्क का उपयोग करें। संक्रमित को निमोनिया होने पर ही खतरा बढ़ता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *