BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 11:47 AM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

यूपी के जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग, नीतीश पड़ोसी राज्य से चुनाव लड़ें : ललन सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 सितंबर 2022, 7:37 PM IST
यूपी के जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग, नीतीश पड़ोसी राज्य से चुनाव लड़ें : ललन सिंह
Read Time:2 Minute, 49 Second

यूपी के जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग, नीतीश पड़ोसी राज्य से चुनाव लड़ें : ललन सिंह

पटना, 18 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे नीतीश कुमार की पार्टी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन करने में जुटी है। इसके संकेत देते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का गठजोड़ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में ताकतवर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात दे सकता है।

जदयू अध्यक्ष ललन ने तो यहां तक कहा कि यूपी में पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार अगला लोकसभा चुनाव यूपी से लड़ें।

जदयू के नेता ने इस और स्पष्ट करते हुए कहा कि फूलपुर, अंबेडकर नगर और मिर्जापुर के कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश इन क्षेत्रों से आकर चुनाव लड़े। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी चुनाव बहुत दूर है, समय आने पर इसका फैसला लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नीतीश हाल में ही अपने दिल्ली दौरे के क्रम में सपा के नेताओं से मुलाकात की थी।

सिंह ने कहा कि नीतीश की स्वीकार्यता पूरे देश में है। उन्होंने आगे बढ़ते हुए यहां तक कह दिया कि जदयू और सपा मिल कर चुनाव लडे तो भाजपा को 20 सीट पर मिलना मुश्किल हो जाएं।

इधर, ललन सिंह के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़वा रहे हैं।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि नीतीश कुमार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह नालंदा से बाहर बिहार में भी कहीं चुनाव लड़ सकें, लेकिन अगर प्रधानमंत्री का सपना देखना है तो फूलपुर से चुनाव जरूर लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश की अब बिहार में उतनी हैसियत नहीं है, वे रबर स्टैंप मुख्यमंत्री बन गए हैं।

———————————————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *