BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 05:52 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में डेंगू का कहर जारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 सितंबर 2022, 1:48 PM IST
बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में डेंगू का कहर जारी
Read Time:2 Minute, 9 Second

बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में डेंगू का कहर जारी

इस्लामाबाद, 27 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| पाकिस्तान में डेंगू फैलना जारी है, जिसका मुख्य कारण जून के मध्य से भारी मानसूनी बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में पूरे सिंध में डेंगू के 419 नए मामले सामने आए, जिनमें से अधिकांश प्रांतीय राजधानी कराची (343) में दर्ज किए गए।

नए मामलों के साथ सिंध में इस साल कुल मामलों की संख्या बढ़ाकर 7,951 हो गई है।

इस बीच पंजाब प्रांत में 385 नए मामले सामने आए, जिनमें से 186 लाहौर में और 100 रावलपिंडी में दर्ज किए गए।

इस साल पंजाब में डेंगू के कुल मामलों की संख्या अब 4,921 हो गई है।

इसी अवधि में, खैबर पख्तूनख्वा में 213 और लोगों में डेंगू बीमारी का पता चला। प्रांत में डेंगू के मामलों की कुल संख्या 6,625 हो गई है।

इस्लामाबाद में 68 नए मामले दर्ज किए गए, कुल संख्या 1,991 हो गई।

सरकार ने जन जागरूकता बढ़ाने सहित एक डेंगू विरोधी अभियान शुरू किया है और मच्छर जनित बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए हॉटस्पॉट पर विशेष उपाय किए हैं।

डेंगू वाले मच्छर पानी से भरे बर्तनों या ठहरे हुए पानी में पनपते हैं।

डेंगू के गंभीर मामलों में जोड़ों में दर्द, मतली, उल्टी, चकत्ते, सांस लेने में दिक्कत, मुंह से खून आना जैसी समस्या परेशान करती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *