BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 08:45 AM
  • 32.62°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  2. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  3. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  4. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  5. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  6. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  7. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  8. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  9. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  10. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  11. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  12. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  14. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  15. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए

आरएसएस प्रमुख ने संकट का सामना कर रहे देशों की मदद नहीं करने के लिए चीन, अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अक्टूबर 2022, 3:40 PM IST
आरएसएस प्रमुख ने संकट का सामना कर रहे देशों की मदद नहीं करने के लिए चीन, अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया
Read Time:2 Minute, 33 Second

आरएसएस प्रमुख ने संकट का सामना कर रहे देशों की मदद नहीं करने के लिए चीन, अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया

नागपुर, 01 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि, संकट के समय में भी अमेरिका और चीन जैसी महाशक्तियां दूसरे देशों की स्वार्थी तरीके से मदद करती हैं, जबकि निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना भारत का स्वभाव है। भारत विकास परिषद द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि कुछ देशों, विशेष रूप से चीन ने अपने स्वार्थी लक्ष्यों के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान का इस्तेमाल किया, लेकिन जब हाल ही में उन्हें संकट का सामना करना पड़ा, तो ये देश उन्हें संकट से बाहर निकालने के लिए आगे नहीं आए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में हाल के आर्थिक संकट के दौरान, भारत एकमात्र ऐसा देश था जो कठिन समय में उसके साथ चट्टान की तरह खड़ा रखा।

भागवत ने कहा भारत ने न केवल यूक्रेन से अपने मेडिकल छात्रों को बचाया, बल्कि अन्य देशों के छात्रों को भी सुरक्षित रूप से वापस लाया। यह भारत का चरित्र है। उन्होंने कहा कि दान भारतीय समाज के दिल में है। आरएसएस सुप्रीमो ने यह भी कहा कि जो देश महाशक्ति रहे हैं, उन्होंने केवल दुनिया पर अपना वर्चस्व कायम किया और अपने निहित स्वार्थों को पूरा किया, लेकिन भारत ने हमेशा संकटग्रस्त देशों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

भागवत ने कहा, जब सहायता की सख्त जरूरत वाले लोगों की मदद करने की बात आती है तो भारत हमेशा अग्रणी होता है। श्रीलंका, मालदीव और यूक्रेन जैसे संकटग्रस्त देशों की मदद करने में भारत की भूमिका इसका उदाहरण है। भागवत ने कहा, अन्य देशों ने अपनेपन की ऐसी भावना नहीं दिखाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *