BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 06:09 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज, सबसे कीमती फिल्म: प्रभास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 अक्टूबर 2022, 12:46 PM IST
‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज, सबसे कीमती फिल्म: प्रभास
Read Time:3 Minute, 27 Second

‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज, सबसे कीमती फिल्म: प्रभास

अयोध्या, 03 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| 2023 की बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक ‘आदिपुरुष’, का टीजर रविवार को जारी किया गया है। अयोध्या से जारी किए गए फिल्म के टीजर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म के हीरो प्रभास, हीरोइन कृति सेनन और निर्देशक ओम राउत भी अयोध्या पहुंचे। ओम राउत जिन्होंने अजय देवगन-स्टारर तानाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्देशन भी किया था। जो 2020 की सबसे बड़ी भारतीय बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म थी। ‘आदिपुरुष’ रामायण से प्रेरित एक पौराणिक फिल्म है। जिसमें प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में प्रभास के किरदार को भगवान राम नहीं कहा जाता है, वह राघव है, जो राम का दूसरा नाम है। इसके साथ ही कृति सेनन सीता के चरित्र को निभाएंगी। फिल्म में उन्हें जानकी नाम दिया गया है, जबकि सैफ अली खान लंकापति रावण यानी लंकेश का रोल प्ले करते नजर आएंगे।

आदिपुरुष का शाब्दिक अर्थ है ‘प्रथम पुरुष’, लेकिन यहां व्याख्या ‘सर्वश्रेष्ठ पुरुष’ का है। तानाजी के बाद राउत अपनी अगली फिल्म के लिए किसी भी एक्टर को चुन सकते थे लेकिन उन्होंने प्रभास को चुना। राउत ने ‘वैराइटी’ से बातचीत में कहा, जब मैं राघव का किरदार लिख रहा था तो मेरे दिमाग में हमेशा प्रभास थे। अगर वह नहीं होते, तो मैं फिल्म नहीं बनाता।

इसकी कहानी को ओम राउत ने कोविड-19 के लॉकडाउन में लिखा था। ये कहानी प्रभास को पसंद आई और उन्होंने इसमें काम करने का फैसला किया था। ओम राउत से मुलाकात के बाद अभिनेता ने सुपर रोमांचक दिन के रूप में वर्णित किया था। ‘वैराइटी’ को प्रभास ने बताया, तीन दिनों के बाद, मैं थोड़ा तनाव में आ गया क्योंकि मुझे लगा कि यह देश की सबसे महंगी फिल्म है, क्या मैं इसे कर सकता हूं। ओम ने कहा कि चिंता मत करो और इसलिए यह एक खूबसूरत चीज थी। मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म है।

प्रभास का कहना है कि उन्होंने राउत की दिलचस्प कहानी और यह कैसे भारत के इतिहास और संस्कृति को एकीकृत करता है, इसके कारण साइन किया। प्रभास ने कहा, जिस तरह से उन्होंने फिल्म को डिजाइन किया वह अद्भुत, विशाल था। और मुझे लगता है कि उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह से बनाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *