BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 09:42 PM
  • 40.22°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

यूपी में मुस्लिम परिवार के 5 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अक्टूबर 2022, 2:17 PM IST
यूपी में मुस्लिम परिवार के 5 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म
Read Time:3 Minute, 25 Second

यूपी में मुस्लिम परिवार के 5 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मुजफ्फरनगर, 20 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में बिजनौर जिले के एक मुस्लिम परिवार के पांच सदस्य शुद्धि यज्ञ में गायत्री मंत्रों के साथ आहुति देने के बाद हिंदू धर्म को अपनाया। इस परिवार के सभी 5 सदस्यों के नाम भी बदल दिए गए। अब मुस्कान को पूजा सैनी, सानिया को सीमा सैनी तो अरमान को हिमांशु सैनी कहा जाएगा। इसी तरह से परिवार के अन्य सदस्यों का नया नामकरण भी हुए। योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य मृगेंद्र ब्रहमचारी ने वेद मंत्रों से विधि विधान से हवन-पूजन कराकर एक परिवार के इन 5 सदस्यों की शुद्धि की।

मोहम्मद अहमद का कहना है कि उनके माता-पिता हिंदू ही थे, लेकिन बाद में किसी वजह से इस्लाम कबूल कर लिया था अब वह दोबारा हिन्दू धर्म में वापसी कर रहे हैं।

महंत यशवीर जी महाराज ने जिले के मदरसो पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है, और पुलिस-प्रशासन को मदरसों की जांच करनी चाहिए।

उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में हिंदुओं का उत्पीड़न कर उन्हें डराकर मुस्लिम बनाया जाता था, लेकिन अब प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने और माहौल ठीक होने पर पहले धर्म छोड़ गए लोग पुन: हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं। जो धर्मबदल कर चले गए थे अब उनका स्वाभिमान जाग रहा है और वह वापसी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिजनौर के निवासी मुस्लिम परिवार के 5 सदस्यों ने बघरा में यशवीर आश्रम में आकर अपने धर्म में पुन: वापसी की है। इन सभी लोगों और बच्चों को गंगाजल से आचमन कराकर जनेऊ धारण कराया।

इसके बाद लाल धागे में ओम की माला उनके गले में डाली गई। मुख्यत: वेद मंत्रों और गायत्री मंत्र से हवन कराया गया। उन्होंने बताया कि जिन आठ लोगों ने हिंदू धर्म में पुन: वापसी की हैं उनके नाम भी धर्म के आधार पर बदलकर रख दिए गए हैं। मोहम्मद अहमद को संदीप सैनी, मुस्कान को पूजा सैनी, अरमान को हिमांशु सैनी, सानिया को सीमा सैनी तो अलीना को जाह्न्वी सैनी बना दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *