BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 02:55 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  2. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  4. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  5. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  6. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  7. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  8. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  9. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  11. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  12. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  13. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  14. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  15. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

राष्ट्रपति के ओडिशा दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 नवंबर 2022, 12:43 PM IST
राष्ट्रपति के ओडिशा दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Read Time:3 Minute, 54 Second

राष्ट्रपति के ओडिशा दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भुवनेश्वर, 10 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दो दिवसीय ओडिशा यात्रा के मद्देनजर ओडिशा की पुलिस ने राजधानी भुवनेश्वर और पुरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। भारत के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहली बार मुर्मू 10 और 11 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगीं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को पुरी और भुवनेश्वर में सुरक्षा काफिले की आवाजाही का मॉक ड्रिल किया गया।

पुरी एसपी के.वी. सिंह ने कहा- तीर्थ नगरी में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 से अधिक प्लाटून पुलिस बल तैनात किया जाएगा। राष्ट्रपति के दौरे के लिए विभिन्न स्थानों पर करीब 100 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा

सिंह ने कहा, हमने यातायात व्यवस्था इस तरह से की है कि यातायात की आवाजाही बहुत कम समय के लिए डायवर्ट की जाएगी। जगन्नाथ मंदिर प्रशासक (विकास) अजय जेना ने कहा कि राष्ट्रपति पहले पुरी में उत्कलमणि गोपाबंधु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगीं और फिर मंदिर के दर्शन करेंगीं।

उन्होंने कहा कि मुख्य मंदिर के दर्शन करने के बाद वह मां बिमला और महालक्ष्मी मंदिरों में भी जाएंगी। भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा कि 300 पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल की लगभग 34 प्लाटून राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात होंगे।

बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और फिर वह सीधे पुरी जाएंगीं, जहां वह जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रपति के हेलीपैड पहुंचने और श्री जगन्नाथ मंदिर जाने की उम्मीद है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ और अन्य देवताओं के दर्शन करने के बाद, वह पुरी राजभवन जाएंगी, जहां उन्हें महाप्रसाद परोसा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वह दोपहर में भुवनेश्वर लौटेंगी और यहां के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वह शाम को राजभवन में एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी।

दूसरे दिन (11 नवंबर) को वह खंडगिरी स्थित तपोबन हाई स्कूल, यूनिट-2 शासकीय बालिका उच्च विद्यालय और कुंतला कुमारी सबत आदिवासी छात्रावास का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति 11 नवंबर को दिल्ली वापस उड़ान भरने से पहले जयदेव भवन में इंजीनियरिंग के लिए एक ओडिया पाठ्यपुस्तक और एक पोर्टल (ई-कुंभ) का भी उद्घाटन करने वाली हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *