BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 09:07 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

बिहार में शराबबंदी असफल है तो उसे वापस ले लेना चाहिए : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 नवंबर 2022, 12:35 PM IST
बिहार में शराबबंदी असफल है तो उसे वापस ले लेना चाहिए : गिरिराज सिंह
Read Time:1 Minute, 56 Second

बिहार में शराबबंदी असफल है तो उसे वापस ले लेना चाहिए : गिरिराज सिंह

पटना। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि बिहार में अगर शराबबंदी असफल है, तो उसे वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले एक साल का रिकॉर्ड उठाकर देख लें। अगर शराबबंदी कारगर नहीं है, शराबबंदी फेल है तो सरकार को उसे वापस ले लेना चाहिए।

एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही हिंदुओं का अपमान करती आ रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म पर कांग्रेस ने हमेशा से ही हमला बोला है। ये अलग बात है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी चुनाव के समय जनेऊ पहन लें, टीका लगा लें, लेकिन हिंदुओं का सम्मान वे भी नहीं करते।

तृणमूल कांग्रेस के मंत्री द्वारा राष्ट्रपति को लेकर टिप्पणी किए जाने पर उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक पद पर बैठीं राष्ट्रपति के बारे में इस तरह के शब्द कहीं से सही नहीं हैं। राजनीति हो या सामाजिकता हो, शब्दों की गरिमा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है और उसकी गरिमा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के मंत्री ने अब तक देश के सामने माफी नहीं मांगी है। इसका मतलब है कि जानबूझकर वहां के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐसी घटना घटी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *