BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 05:23 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

आईपीएल 2023: पोलार्ड के संन्यास पर विहारी ने कहा, उनकी जगह लेना बड़ी चुनौती

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 नवंबर 2022, 3:56 PM IST
आईपीएल 2023: पोलार्ड के संन्यास पर विहारी ने कहा, उनकी जगह लेना बड़ी चुनौती
Read Time:3 Minute, 34 Second

आईपीएल 2023: पोलार्ड के संन्यास पर विहारी ने कहा, उनकी जगह लेना बड़ी चुनौती

भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी का मानना है कि मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने वाले टी20 दिग्गज कीरोन पोलार्ड की जगह किसी और को देना मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा काम होने वाला है। कीरोन पोलार्ड साल 2010 से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं। 13 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद पोलार्ड ने संन्यास ले लिया। पोलार्ड ने कहा कि वह आईपीएल में वह समय देंगे, मुंबई के साथ उनका रिश्ता खत्म नहीं हो रहा है। वह बल्लेबाजी कोच के रूप में उनके साथ शामिल हो गए हैं और संयुक्त अरब अमीरात में आईएलटी20 में उसी समूह के स्वामित्व वाले एमआई अमीरात के लिए खेलेंगे।

विहारी ने कहा- यह उनके लिए (मुंबई इंडियंस के लिए) एक बड़ा नुकसान है। कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी की भरपाई करना मुश्किल है। वास्तव में टी 20 प्रारूप में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए जो सेवाएं दी हैं, न केवल एक फिनिशर के रूप में, बल्कि एक क्षेत्ररक्षक और एक लीडर के रूप में भी।

उन्होंने कहा- एक ही टीम के साथ पांच खिताब और वह अपने पूरे करियर में एक टीम के लिए खेले हैं। इससे पता चलता है कि मुंबई के लिए उनका प्यार और मुंबई उनके लिए क्या मायने रखता था। मुझे लगता है कि उनकी जगह लेना एक बड़ा काम होगा। एक अच्छी बात क्या वह अभी भी डगआउट में अपना मार्गदर्शन देंगे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर टिम डेविड आगे बढ़ सकते हैं और वह भूमिका निभा सकते हैं जो कीरोन पोलार्ड मुंबई के लिए कर रहे थे। उन्होंने कहा, मुंबई इंडियंस पिछले साल काफी स्मार्ट थी, उन्होंने टिम डेविड को भविष्य में कीरोन पोलार्ड के प्रतिस्थापन के रूप में चुना। मुझे लगता है कि इस साल टिम डेविड आगे बढ़ सकते हैं और वह भूमिका निभा सकते हैं जो कीरोन पोलार्ड कर रहे थे।

इस बीच, पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड सहित 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। पोलार्ड के अलावा, मुंबई इंडियंस ने बारह अन्य खिलाड़ियों को रिलीज किया। रिले मेरेडिथ, डैनियल सैम्स, फैबियन एलेन और टाइमल मिल्स विदेशी नाम हैं, जबकि जयदेव उनादकट और एम अश्विन समेत 8 भारतीय खिलाड़ी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *